वात्सल्य ग्राम में त्रिदिवसीय वात्सल्य महोत्सव 30 दिसंबर से 01 जनवरी तक

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, दूरभाष – 9416191877

वृन्दावन 28 दिसंबर : मथुरा रोड़ स्थित वात्सल्य ग्राम में पद्म विभूषण, वात्सल्य मूर्ति “दीदी मां” साध्वी ऋतंभरा का त्रिदिवसीय अवतरण दिवस (वात्सल्य महोत्सव) 30 दिसंबर 2025 से 01 जनवरी 2026 पर्यन्त विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी उमा शंकर राही ने बताया है कि महोत्सव के अंतर्गत 30 दिसंबर को सायं 05:30 बजे से मीरा माधव रिजॉर्ट के आनंद उत्सव हॉल में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें प्रख्यात कवि गजेन्द्र सोलंकी, सुरेन्द्र सार्थक, मनवीर “मधुर”, यशपाल “यश”, वेदप्रकाश “वेद” एवं डॉ. रुचि चतुर्वेदी आदि काव्य पाठ करेंगे।
31 दिसंबर को सायं 05 बजे से समविद् गुरुकुलम् में संस्थापक दिवस के अवसर पर पद्म विभूषण, वात्सल्य मूर्ति “दीदी मां” साध्वी ऋतंभरा के पावन सानिध्य में समविद् गुरुकुलम् गर्ल्स सैनिक स्कूल द्वारा “सतयुग से कलयुग तक अनंत शक्ति-नारी का अमर उत्सव” की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही नेत्र परीक्षण शिविर व स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाए जाएंगे।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के माननीय उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण होंगे। उन्होंने बताया कि 01 जनवरी 2026 को समविद् गुरुकुलम् गर्ल्स सैनिक स्कूल में प्रातः 10 बजे से वैशिष्ट्यम् स्कूल एवं ब्रह्मरतन विद्या मंदिर के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। तत्पश्चात सरस भजन संध्या आयोजित होगी।जिसमें प्रख्यात भजन गायक किशन दास (किशन भैया) अपने श्रीमुख से ठाकुर श्रीराधा कृष्ण की महिमा से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति देंगे।कार्यक्रम के अंतर्गत स्तोत्र “मेरे मनोभाव” वीडियो का विमोचन भी किया जाएगा।महोत्सव का समापन पद्म विभूषण दीदी-मां साध्वी ऋतंभरा की वात्सल्य वाणी (आशीर्वचन) के साथ होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान इंटर कॉलेज के 77 वें स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित हुए "यूपी रत्न" डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

Sun Dec 28 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 वृन्दावन/मथुरा 28 दिसंबर : सौंख खेड़ा स्थित किसान इंटर कॉलेज का 77 वां स्थापना दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।जिसके अंतर्गत नगर के प्रमुख अध्यात्मविद्, साहित्यकार व समाजसेवी “यूपी […]

You May Like

Breaking News

advertisement