
लोकेशन,रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
केंद्रीय विद्यालय आईएमईआई ने अंडर – 17 और केंद्रीय विद्यालय बिजनौर लखनऊ ने अंडर – 14 में लहराया परचम
शतरंज में सागर कुमार शॉ, मेधांश राज और निरंजन मोहन्ता बने चैंपियन
शहर के प्रतिष्ठित पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय रायबरेली में चल रही 55वीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंडर-17 के फाइनल मैचों के अत्यंत रोमांचक मुकाबलों में के वि आईआईएम लखनऊ ने के वि ओसीएफ शाहजहांपुर प्रथम पाली को पांच सेट तक चले रोमांचक मुकाबलों में 25-20, 21-25, 20-25, 25-12 एवं 17-15 के अंतर से पटखनी देते हुए 3-2 से हराकर गोल्ड मेडल के साथ चैंपियन बना ।उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के बावजूद के वि ओसीएफ शाहजहांपुर को द्वितीय स्थान से संतोष करना पड़ा । वहीं तृतीय स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में के वि एनटीपीसी दिबियापुर ने के वि ओसीएफ शाहजहांपुर द्वितीय पाली को चार सेट तक चले मुकाबलों में 25-18, 25-22, 21-25 एवं 25-18 के रोमांचक मैचों में 3-1 से शिकस्त देकर ब्रॉन्ज़ मेडल पर कब्जा जमाया ।
अंडर-14 के फाइनल मुकाबले भी अत्यधिक रोमांचक रहे । फाइनल खेलते हुए के वि सीआरपीएफ बिजनौर, लखनऊ ने के वि एन ई आर बरेली को पांच सेट तक चले रोमांचक मुकाबलों में 25-10, 21-25, 24-26, 25-19 एवं 15-09 के अंतर से पटखनी देते हुए 3-2 से हराकर गोल्ड मेडल के साथ चैंपियन बना । उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के बावजूद के वि एन ई आर बरेली को द्वितीय स्थान से संतोष करना पड़ा । वहीं अंडर-14 के तृतीय स्थान के लिये सम्पन्न हुए मुकाबलों में के वि बदायूँ ने के वि श्रावस्ती को आसानी से लगातार 3 सेटों में 25-21, 25-21 एवं 25-18 से शिकस्त देकर ब्रॉन्ज़ मेडल पर कब्जा जमाया ।
शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-19 के मुकाबले में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय न.2 एएफएस चकेरी कानपुर के निरंजन मल्होत्रा खेले गए पांच मुकाबलों में 4 जीत और एक ड्रा खेलते हुए साढ़े चार अंकों के साथ प्रथम रहे । द्वितीय स्थान चार मुकाबले जीतकर चार अंकों के साथ केवि गोमतीनगर लखनऊ के शिवांशु प्रजापति रहे एवं तीन जीत एवं एक ड्रा खेलते हुए साढ़े तीन अंक प्राप्त कर केवि गोमतीनगर के ही रचित यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।
अंडर-17 के मुकाबले में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर लखनऊ के मेधांश राज खेले गए पांच मुकाबलों में 4 जीत और एक ड्रा खेलते हुए साढ़े चार अंकों के साथ प्रथम रहे । द्वितीय स्थान चार मुकाबले जीतकर चार अंकों के साथ केवि हरदोई के अर्पण मिश्रा एवं चार ही जीत एवं चार अंको के साथ केवि शिवगढ़ रायबरेली के अध्ययन तिवारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।
अंडर-14 के मुकाबलों में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एएफएस बरेली के सागर कुमार शॉ खेले गए पांच मुकाबलों में 4 जीत और एक ड्रा खेलते हुए साढ़े चार अंकों के साथ प्रथम रहे । द्वितीय स्थान चार जीत एवं एक ड्रा के साथ साढ़े चार अंकों के साथ ही पीएम श्री केवि शिवगढ़ रायबरेली के पीयूष श्रीवास्तव एवं चार जीत एवं चार अंको के साथ पीएम श्री केवि एनईआर इज़्ज़तनगर बरेली के हुजैफ आदिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।
प्रतियोगिताओं के समापन के बाद विद्यालय के प्राचार्य द्वारा समारोह आयोजित कर समस्त विजेताओं, उपविजेताओं एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया । समारोह का संचालन पूनम शुक्ला एवं पम्मी गुप्ता के सहयोग से अरुण मिश्र ने किया ।
पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय के उप प्राचार्य राजेश त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक आर बी शर्मा, विद्यालय के खेल शिक्षक सुनीत कुमार यादव एवं अमिता अग्निहोत्री, रेफ़री धीरेन्द्र सचान एवं आर्बिट्रेटर महेन्द्र नाथ, आशुतोष मिश्र सहित लखनऊ संभाग के विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों से आये लगभग 270 प्रतिभागी एवं उनके 30 से ज्यादा शिक्षक-अनुरक्षक भी मौजूद रहे ।
प्रतिभागियों एवं उनके अनुरक्षकों ने विद्यालय द्वारा किये गए आयोजन, रहने की व्यवस्था एवं खाने की गुणवत्ता के साथ साथ रेफरियों की निष्पक्षता की भूरि भूरि प्रसंशा किया ।
अंत मे प्राचार्य द्वारा सभी प्रतिभागियों, अनुरक्षकों, रेफरियों, आगन्तुकों एवं व्यवस्था कार्य मे लगे सभी सहयोगियों के हृदय से आभार व्यक्त करते हुए समापन की घोषणा की ।


