हरिवंश मिश्र ने लगाया फेसबुक पर फर्जी खबर फैलाने का लगाया आरोप

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के निधन की भ्रामक खबर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी के हार्ट अटैक व निधन से जुड़ी कथित झूठी खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर भाजपा आजमगढ़ के जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्र ने राज्यपाल, उत्तर प्रदेश को पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि राकेश यादव नामक व्यक्ति द्वारा द्वेष भावना से फेसबुक पर सुधांशु त्रिवेदी के निधन की फर्जी खबर फैलाई जा रही है, जो अत्यंत निंदनीय है। इस खबर से भारतीय जनता पार्टी के पूरे संगठन की भावनाएं आहत हुई हैं। हरिवंश मिश्र ने राज्यपाल से मांग की है कि इस मामले की जांच साइबर क्राइम विभाग से कराई जाए और दोषी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण खबरों की पुनरावृत्ति न हो। भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से व्यवहार करने और फर्जी खबरों पर कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माता सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह का आयोजन रिक्शा स्टैंड में हुआ संपन्न

Sun Jan 4 , 2026
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश जिला इकाई के तत्वाधान में माता सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह शनिवार को कचहरी के रिक्शा स्टैंड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की तस्वीर दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि मुख्य अतिथि श्री माली महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष छोटेलाल व मुख्य […]

You May Like

advertisement