लोहार नगला निवासी बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में नेशनल हाईवे रोड़ पर रबर फैक्ट्री गेट के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से लोहार नगला निवासी बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हुई। हादसा इतना जबरदस्त था (भीषण था) कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रवि साहू की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव लोहार नगला पहुंची तो घर में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार लोहार नगर निवासी सपा नेता सिंटू पाठक ने बताया कि आज रविवार की शाम को लगभग 3 बजे हमारे गांव लोहार नगला निवासी रवि साहू पुत्र छोटेलाल उम्र लगभग 22 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स से फतेहगंज पश्चिमी किसी काम से गया। वहां से लौटते समय फतेहगंज पश्चिमी राधा कृष्ण मंदिर से थोड़ा आगे और फैक्ट्री गेट के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से रवि साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। और अज्ञात वाहन चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस दौरान नेशनल हाईवे रोड़ पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। जिससे अपरा तफरी मच गई। तथा बताया कि मृतक रवि आइसक्रीम बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतक के परिवार में उसकी मां और बड़ा भाई शनी है। मृतक की माता जी मंद बुद्धि है। और उसके पिता छोटेलाल की पांच वर्ष पहले मौत हो चुकी है। और उन्होंने बताया कि मृतक का पुश्तैनी गांव भूडा के पास नगरिया गांव है। ‌इनका पूरा परिवार बहुत समय पहले अपना भूडा गांव छोड़कर लोहार नगला गांव में बस गए थे। लोहार नगला गांव में मृतक की सगी बुआ रहती है। मृतक रवि साहू की शादी नहीं हुई थी, वह अपने भाई और मां के साथ रहता था। रवि की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली बार एसोसिएशन चुनाव में हाई-वोल्टेज मुकाबला

Mon Jan 5 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : बरेली बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर इस बार माहौल बेहद दिलचस्प और रोमांचक बन गया है। निवर्तमान अध्यक्ष मनोज हरित युवा अधिवक्ताओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं तो वहीं वरिष्ठ अधिवक्ताओं के बीच भी अपनी एक साफ़सुथरी छवि लेकर एक खास […]

You May Like

Breaking News

advertisement