Uncategorized
क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अध्यक्षता में सर्किल के समस्त थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी की गई आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : क्षेत्राधिकारी बहेड़ी श्री अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में सर्किल प्रभारी निरीक्षक बहेड़ी, शीशगढ़, शेरगढ़ तथा थानाध्यक्ष देवरनियां के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों की पहचान एवं चिन्हांकन पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही अपराध नियंत्रण हेतु आवश्यक रणनीति तैयार करने एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के संबंध में सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।




