कोण्डागांव वनमण्डल अंतर्गत माकड़ी में वन प्रबंधन समितियों की बैठक संपन्न

कोण्डागांव, 08 जनवरी 2026/ नववर्ष के अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी की उपस्थिति में बुधवार को वनमण्डल कोण्डागांव अंतर्गत माकड़ी परिक्षेत्र में वन प्रबंधन समितियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की शुरुआत में सुश्री लता उसेण्डी ने उपस्थित समिति सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात बैठक में लाभांश राशि वितरण, अग्नि सुरक्षा, वनों की सुरक्षा, कूप विदोहन, अवैध कटाई एवं अतिक्रमण की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। समिति सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ वन एवं वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक उपायों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने वनों को आग से बचाने, अवैध कटाई एवं अतिक्रमण को हर हाल में रोकने तथा वन संपदा के संरक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि वन हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वनों का संरक्षण अनिवार्य है, ताकि उन्हें स्वच्छ पर्यावरण, ऑक्सीजन और वन संसाधनों का लाभ मिलता रहे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से वनोपजों का वैज्ञानिक ढंग से संग्रहण कर आर्थिक लाभ उठाने की भी अपील की। बैठक के अंत में विधायक सुश्री उसेण्डी ने सभी से आपसी मतभेद भुलाकर देशहित एवं बच्चों के भविष्य के लिए वनों की सुरक्षा करने, वनों को आग से बचाने का संकल्प लेने की अपील की तथा इस संबंध में उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई गई।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं पुरुष नसबंदी की प्रगति कई विकास खंडों में लक्ष्य के अनुरूप बहुत संतोषजनक नहीं होने पर जताई नाराजगी

Thu Jan 8 , 2026
परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा द्वारा स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद स्तरीय समीक्षा में यह तथ्य सामने आया है […]

You May Like

advertisement