विधायक ने ग्राम दहिकोंगा में 76 छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरित की

कोंडागांव, 14 जनवरी 2026/ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री लता उसेंडी के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को ग्राम दहिकोंगा में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, दहिकोंगा की 76 छात्राओं को राज्य शासन द्वारा संचालित निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत सायकलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। सायकल योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी विद्यालय में उपस्थिति बढ़ेगी और वे उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होंगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है।
साथ ही विद्यालय परिवार की मांग अनुसार शाला भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु अनुसार 20 लाख रुपए की राशि की घोषणा की गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, जनपद सदस्य मोमबत्ती बघेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री बाल सिंह बघेल, श्री लुभा सिंह नाग, श्री हितेंद्र झा, श्री महेंद्र पारेख, श्री झूमक दीवान, श्री संतोष पात्रे
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण, विद्यालय के विद्यार्थी, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान श्री परशुराम मंदिर, ब्राह्मण सभा नमक मंडी फिरोजपुर की ओर से पहली बार मनाया लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व

Wed Jan 14 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 14 जनवरी 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

Breaking News

advertisement