भाजपा नेता,ईओ विवाद के प्रकरण में विधान परिषद सभापति ने प्रमुख सचिव नगर विकास और जिलाधिकारी को किया तलब

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी भाजपा नेता और ईओ के टकराव के मामले में आशीष अग्रवाल की शिकायत पर विधान परिषद सभापति ने प्रमुख सचिव नगर विकास एवं जिलाधिकारी बरेली को तलब करके जांच के बाद अतिशीघ्र रिपोर्ट मांगी है।
जानकारी के मुताबिक अतिक्रमण हटाने को लेकर 21 नवंबर को ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर और भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के बीच तनातनी हो गई थी।दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की थी।जिसके चलते पुलिस ने ईओ की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने की कार्यवाही कर दी थी।लेकिन दो लाख रुपए मांगने के आरोप की व्यापारी राहुल गुप्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।जिसके चलते आशीष अग्रवाल ने मुख्यमंत्री,राज्यपाल,विधान परिषद सभापति आदि से लिखित शिकायत की थी।प्रमुख सचिव के निर्देश पर एक सप्ताह पहले जिलाधिकारी बरेली ने एडीएम प्रशासन,एडीएम न्यायिक और एसपी ने नगर पंचायत कार्यालय और घटना स्थल पर जाकर जांच पड़ताल की थीं। इस मामले अब विधान परिषद सभापति के निर्देश पर विधान परिषद उप सचिव धर्मेंद्र मिश्र ने नगर विकास प्रमुख सचिव और जिलाधिकारी बरेली को तलब करके शीघ्र जांच रिपोर्ट मांगी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मकड़ी खोय गांव में चला बुलडोजर, चार दुकाने ध्वस्त

Thu Jan 15 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना शाही क्षेत्र के मकड़ी खोय गांव में कोर्ट के आदेश रोड के किनारे बनी चार दुकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार आज बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे (कोर्ट ) सिविल न्यायालय बरेली के आदेश पर सिविल अमीन राकेश […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored