महासमुंद 20 जनवरी 2026/ भारत सरकार द्वारा आयोजित इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2025 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने एवं चरणबद्ध चयन प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी तथा समयबद्ध रूप से संपादित करने हेतु राज्य द्वारा चयनित 19 ट्रेड/स्किल में पंजीकृत प्रतिभागियों का ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 21 जनवरी 2026 को प्रातः 11.00 बजे से जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, पॉलिटेक्निक भवन, बरोंडा बाजार, महासमुंद में एनआईसी द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रथम चरण में जिला स्तर पर बहुविकल्पीय प्रश्न आधारित ऑनलाइन टेस्ट आयोजित कर प्रतिभागियों की प्रारंभिक योग्यता का निष्पक्ष मूल्यांकन किया जाएगा। ताकि द्वितीय चरण में राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले व्यावहारिक, हैंड-वर्क स्किल टेस्ट हेतु योग्य प्रतिभागियों का चयन किया जा सके। इस प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर चयन के साथ-साथ वर्ल्ड स्किल कॉम्पिटिशन शंघाई 2026 में सम्मिलित होने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। इस प्रतियोगिता के लिए कुल 69 प्रतिभागियों का पंजीयन किया गया है।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय विंदवल के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मंगलवार भोर में मौत हो गई। देवा विंदवल निवासी सौरभ कुमार (25) अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी अज्ञात ऑटो ने टक्कर मार दी। गंभीर […]