77वां गणतंत्र दिवस कार्यक्रम हुआ संपन्न

77वां गणतंत्र दिवस कार्यक्रम हुआ संपन्न 26जनवरी2026 ़ कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता

वीवी न्यूज़ बदायूं। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान से संबद्ध शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में 77वां गणतंत्र दिवस का कार्यक्रमहर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ ।सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान वीरेंद्र पाल झा एडवोकेट ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान वेद रतन शर्मा ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री उपेंद्र सिंह जी ने अतिथियों को अंग वस्त्र उड़ा कर उनका स्वागत किया ।जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़ियां करती है बसेरा गीत के माध्यम से विद्यालय की बहनों ने अपने देश के प्रति भक्ति भावना को सुदृढ़ किया। जिला प्रचारक श्री भरत लाल जी ने भैया बहनों से संकल्प लेने के लिए कहा कि देश की सीमाएं माता की साड़ी की किनारी की भांति होती है ,इस पर उंगली उठाने वाले की उंगली तोड़ देनी चाहिए ।श्री सुनील जी कौशल प्रांत संयोजक धर्म जागरण मंचने कहा कि एपीजे कलाम के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने किसी राजनीतिक पार्टी से संबद्धना होते हुए भी देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित किया। इस अवसर पर सप्तशती संगम की प्रांत संयोजिका श्रीमती सीमा रानी विभागकार्यवाह श्री जगजीवन राम जी प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य डॉक्टर भास्कर शर्मा जीआदि ने छात्रों को प्रेरणा प्रद प्रसंग सुनाए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री कृष्ण हरी शर्मा ने किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री वेद रतन शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे हुए सभी आगंतुक बंधुओका आभार व्यक्त किया । इसअवसर पर समस्त आचार्य, आचार्या एवं सेवक भैया बहन उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून SGRRU सहित SGRR के संस्थानों में गणतन्त्र दिवस की धूम रही

Mon Jan 26 , 2026
उत्तराखंड देहरादूनSGRRU सहित SGRR के संस्थानों में गणतन्त्र दिवस की धूम रही,सागर मलिक श्री दरबार साहिब एवम् SGRRU में आन-बान-शान के साथ फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में गीतों के माध्यम से जगाई राष्ट्रभक्ति की भावनादेहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय सहित एसजीआरआर समूह के समस्त संस्थानों में […]

You May Like

Breaking News

advertisement