बिहान की महिलाएं कुशल ग्रहणी से सफल उद्यमी बनने की ओर

अब तक जिले में 70 से अधिक दुकानों एवं उद्यमों की शुरुआत

महासमुंद 27 जनवरी 2026/ जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल सामने आ रही है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार के मार्गदर्शन में संचालित मिशन 150 नवाचार के अंतर्गत बिहान समूह से जुड़ी महिलाएं अब कुशल गृहिणी होने के साथ आत्मनिर्भर और सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं।
गत 23 जनवरी 2026 को इस अभिनव पहल का दूसरा चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि इस नवाचार की शुरुआत 02 जनवरी 2026 को की गई थी। योजना के प्रत्येक चरण में जिले के सभी विकासखंडों में बिहान समूह की दीदियों द्वारा प्रति ब्लॉक 6 दुकानों/उद्यमों का शुभारंभ किया जा रहा है। अब तक जिले में 70 दुकानों एवं उद्यमों की स्थापना की जा चुकी है, जिनमें ढाबा, फैंसी स्टोर, किराना दुकान, फैशन जोन, हाईवे चाय दुकान, होटल एवं पोल्ट्री फार्म जैसे विविध व्यवसाय शामिल हैं। यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान भी दिला रही है।
मिशन 150 नवाचार के आगामी चरणों में जिले की महिलाओं को उत्पादन, सेवा एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उद्यमी के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। आज महासमुंद जिले की महिलाएं एक नई सोच, नई ऊर्जा और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ रही हैं तथा समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गणतंत्र दिवस पर पशुपालन विभाग की झांकी को मिला तृतीय स्थान

Tue Jan 27 , 2026
महासमुंद 27 जनवरी 2026/ एकीकृत पशुपालन को अपनाकर लघु एवं सीमांत कृषक अपनी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में निरंतर सुधार कर रहे हैं। इसी थीम को केंद्र में रखते हुए पशुपालन विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आकर्षक एवं जीवंत झांकी का प्रदर्शन किया गया।मैदानी अमलों के सुनियोजित […]

You May Like

advertisement