गणतंत्र दिवस पर पशुपालन विभाग की झांकी को मिला तृतीय स्थान

महासमुंद 27 जनवरी 2026/ एकीकृत पशुपालन को अपनाकर लघु एवं सीमांत कृषक अपनी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में निरंतर सुधार कर रहे हैं। इसी थीम को केंद्र में रखते हुए पशुपालन विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आकर्षक एवं जीवंत झांकी का प्रदर्शन किया गया।
मैदानी अमलों के सुनियोजित एवं रणनीतिक प्रयासों तथा उप संचालक के कुशल मार्गदर्शन में विभागीय योजनाओं का लाभ जिले के पशुपालकों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा रहा है। झांकी के माध्यम से एकीकृत पशुपालन की वैज्ञानिक पद्धतियों को प्रदर्शित किया गया, जिसमें कम स्थान में वर्षभर दूध, अंडा एवं मांस उत्पादन कर कृषकों द्वारा कृषि के साथ-साथ आय के पूरक स्रोत विकसित करने का संदेश दिया गया।
झांकी में गिर एवं साहीवाल नस्ल की गायों के साथ असील, कड़कनाथ, सोनाली मुर्गी, जापानी बटेर, जमुनापारी बकरा एवं खाखी कैम्पवेल बत्तख का प्रदर्शन किया गया। साथ ही पशुओं के लिए उपयोगी हरे चारे जैसे सुपर नेपीयर, जई एवं बरसीम को भी दर्शाया गया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा।
निर्णायक समिति द्वारा पशुपालन विभाग की झांकी को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। इस अवसर पर विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ. उपासना साहू, डॉ. अर्चना एवलिन केरकेट्टा वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, श्री एल.एल. साहू, श्री प्रकाश पण्डा सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, श्रीमती लता टण्डन एवं श्रीमती चित्रलेखा पटेल परिचारक को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में अवैध धान पर सख्त कार्रवाई, 2250 कट्टा धान एवं धान से भरा एक ट्रक जब्त

Tue Jan 27 , 2026
राजडेरा समिति में 2088 कट्टा धान अधिक एवं तेंदूकोना समिति में 17069 कट्टा धान कम पाया गया महासमुंद 27 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गत दिवस बागबाहरा […]

You May Like

advertisement