स्व चंद्रदीप सिंह स्मारक 11वीं अखिल भारतीय इनामी हॉकी प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

स्व चंद्रदीप सिंह स्मारक 11वीं अखिल भारतीय इनामी हॉकी प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन-
तरवा आजमगढ़ -क्षेत्र के चौरी बेलहा पीजी कॉलेज के हॉकी मैदान पर पांच दिवसी स्वर्गीय चंद्रदीप सिंह स्मारक 11वीं अखिल भारतीय इनामी हॉकी प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन शुक्रवार दोपहर डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह के द्वारा स्व चंद्रदीप सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर गुब्बारा और कबूतर उड़ाकर तथा बाल को हिट लगाकर किया गया
उपस्थित लोगों व खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा विभाग अपने अधिकारियों को कहता है कि हमको कम बोलना चाहिए इसलिए मैं बहुत कुछ तो नहीं कहूंगा लेकिन इतना शुभकामना अवश्य दूंगा कि यह कीड़ा स्थल शीघ्र स्टोतरफ से आच्छादित हो इसके लिए मुझे जो भी प्रयास करना हो मैं आप लोगों के साथ मिलकर करूंगा
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी रहे ललित उपाध्याय ने कहा कि यह दर्शकों से खचाखच भरा मैदान व हरी घास का सुसज्जित क्रीडा स्थल यह बताता है कि इस क्षेत्र के लोगों को हॉकी से कितना प्रेम है मेरी पहचान हॉकी के कारण है पर मैं इसे और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने का सदैव प्रयास करता रहता हूं मैं शुरू से ही उदय प्रताप कॉलेज वाराणसी के क्रीड़ा स्थल से खेलना सीखा उसको स्टोटर्फ से आच्छादित करने का प्रयास किया और सरकार ने उनके इस सपने को पूरा किया इस प्रकार तरवा के लोगों ने जो प्यार दिया है उसके कारण जब कभी अवसर मिलेगा तो वह यहां भी स्टोटर्फ लगवाने में पूरी मदद करूंगा
आयोजन सचिव महाविद्यालय के प्रबंधक प्रभाकर सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों का इस मैदान पर आना ही हमारा सौभाग्य है क्षेत्र की जनता इस बात से आच्छादित है कि ओलंपियन खिलाड़ी का इस क्रीड़ा स्थल पर आना ही
इस मैदान की भाग्य की बात है
खेल समिति के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा की यह हॉकी प्रतियोगिता निरंतर आगे की तरफ बढ़ रही है एक से बढ़कर एक हाकी की टीमें इसमें भाग ले रही हैं इतनी बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र के सहयोग से ही संभव है इस अवसर पर संदीप सिंह सोनू राकेश सिंह चंचल यादव सुनील यादव रामानंद राजभर डॉ सतीश चंद्र सिंह राजेश्वर मिश्र संजय सिंह मानसिंह प्रवीण सिंह पूर्व अध्यक्ष सलत राम हरकेश सिंह अरविंद सिंह राकेश श्रीवास्तव धनराज यादव संग्राम सिंह प्रभाकर सिंह संतोष सिंह उपस्थित रहे

स्वर्गीय चंद्रदीप सिंह स्मारक 11वीं अखिल भारतीय इनामी हॉकी प्रतियोगिता के पहले दिन का पहला उद्घाटन मैच सीआईएसएफ चंडीगढ़ व स्टेडियम मिर्जापुर के बीच खेला गया इस रोमांचक मुकाबले में सीआईएसफ चंडीगढ़ की टीम दो गोल व मिर्जापुर की टीम ने एक गोल किया जिसमें चंडीगढ़ की टीम विजई रही
दूसरा मैच शिव काल भैरव एकेडमी बुझऊंवाल गाज़ीपुर व लखनऊ के बीच खेला गया इसमें लखनऊ की टीम 4 शून्य से विजई रही तीसरा मैच मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई व सुखदेव पहलवान स्टेडियम आजमगढ़ के बीच खेला गया जिसमें सैफई की टीम 4 शून्य से विजई रही चौथा मैच गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ व गौरा बाजार गाज़ीपुर के बीच खेला गया जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की टीम तीन गोल व गौरा बाजार एक गोल किया इसमें लखनऊ की टीम विजई रही आज का आखिरी मैच पंडित मदन मोहन मालवीय छात्रावास काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी व हॉस्टल वाराणसी के बीच खेला गया जिसमें वाराणसी हॉस्टल की टीम विजई रही

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जोराशी धाम में संगीतमय राम कथा, समाजसेवा व पत्रकारिता के अग्रणी चेहरे सम्मानित

Fri Jan 30 , 2026
जोराशी धाम में संगीतमय राम कथा, समाजसेवा व पत्रकारिता के अग्रणी चेहरे सम्मानित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता – उमेश गर्ग। रोहतक/नारनौल,30 जनवरी : आर्यावर्त सेवा न्यास द्वारा पवित्र स्थल जोराशी धाम, नारनौल में भव्य संगीतमय राम कथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरा वातावरण भक्ति, संगीत और […]

You May Like

advertisement