थाना सीबीगंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट की बढ़ाई गई धाराएं

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : थाना सीबीगंज पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार वादी की नाबालिग पुत्री घर से सौदा लेने के लिए निकली थी। इसी दौरान अभियुक्त मुख्तयार खां पुत्र जमील खां, निवासी ग्राम तिलियापुर, थाना सीबीगंज, बरेली द्वारा पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने गोदाम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि घटना के बाद पीड़िता व उसके परिजनों को धमकी भी दी गई।
पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाना सीबीगंज में लिखित तहरीर देकर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर ग्राम तिलियापुर से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट की धाराओं में बढ़ोत्तरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चतुर्वेदी, म0उ0नि0 मधुरानी, कां0 अरविन्द, कां0 विनीत कुमार थाना सीबीगंज बरेली।




