आदेश अस्पताल में नि:शुल्क कैंसर जांच सप्ताह 2 फरवरी से शुरू

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 31 जनवरी : महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल के तहत मोहड़ी स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 02 फरवरी से 07 फरवरी 2026 तक कैंसर जांच सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अस्पताल के स्त्री एवं प्रसुति रोग विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए स्त्री एवं प्रसुति रोग विभाग की अध्यक्षा डा. सतवंत कौर ने बताया कि इस विशेष अभियान के अंतर्गत महिलाओं को नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श तथा नि:शुल्क पैप स्मीयर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस जांच के माध्यम से गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान संभव हो सकेगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार नियमित जांच से महिलाओं में कैंसर से होने वाली जटिलताओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। इसी उद्देश्य से यह जांच सप्ताह आयोजित किया गया है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं लाभ उठा सकें। अस्पताल प्रशासन ने क्षेत्र की सभी महिलाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनें। महिलाओं को मिलेंगी नि:शुल्क सुविधाएं कैंसर जांच सप्ताह के दौरान अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग बाह्य रोग विभाग में महिलाओं को पूरी तरह नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अंतर्गत नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श और नि:शुल्क पैप स्मीयर जांच रहेगी।
जानकारी देते डा. सतवंत कौर।




