Uncategorized

सुहेलदेव वि.वि. के प्राध्यापको एवं छात्र-छात्राओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सघन विधिक जागरूकता अभियान

  • सुहेलदेव वि.वि. के प्राध्यापको एवं छात्र-छात्राओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सघन विधिक जागरूकता अभियान,
  • क्लीनिकल एवं लीगल स्टडीज के अंतर्गत विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा विधिक जागरूकता को क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों ने खूब सराहा,
    आज़मगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ परिसर में स्थित विधि विभाग द्वारा क्लीनिकल एवं लीगल स्टडीज विषय के अंतर्गत विद्यार्थियों को व्यावहारिक विधिक ज्ञान से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं अनुभवात्मक अध्ययन भ्रमण का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार के मार्गदर्शन में एवं विधि विभाग के प्राध्यापकों की देखरेख में इस कार्यक्रम के अंतर्गत एल.एल.एम. द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए ग्रामों में समेन्दा, सीही एवं महरुपुर विधिक जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामवासियों को अपने कर्तव्य एवं अधिकार के साथ साथ विधिक अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया।
    विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को न्याय तक पहुँच, विधिक सहायता, ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यमान सामाजिक-विधिक समस्याओं तथा उनके समाधान की व्यवहारिक समझ पैदा करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीण जनजीवन से जुड़ी विधिक चुनौतियों, अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की वास्तविक स्थिति को निकट से देखा और समझा।
    भ्रमण के क्रम में विद्यार्थियों ने ग्रामीण नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी विधिक समस्याओं को जाना तथा यह समझने का प्रयास किया कि विधिक सहायता तंत्र किस प्रकार जमीनी स्तर पर कार्य करता है। इस अनुभव से विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान और व्यवहारिक वास्तविकताओं के बीच के अंतर को समझने का अवसर मिला।
    कार्यक्रम में विधि के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। भ्रमण के समापन अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस प्रकार के अध्ययन भ्रमण से विधिक शिक्षा अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं समाजोपयोगी बनती है। विद्यार्थियों के अनुसार यह शैक्षणिक यात्रा न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि भविष्य में विधिक सेवा के क्षेत्र में कार्य करने हेतु उन्हें प्रेरणा भी प्रदान करती है। ग्रामवासी विश्वविद्यालय के प्राध्यापको छात्र-छात्राओं द्वारा विधिक जानकारी प्राप्त कर काफी उत्साहित दिखे तथा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन्होंने हम ग्रामीणों की सुधि ली, तथा उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों से कुछ ऐसी नई जानकारियां मिली जो आज तक हम लोग सोच भी नहीं सकते। निश्चय ही इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में खुले इस विद्या के मंदिर से हम ग्रामवासियों का ज्ञानवर्धन एवं प्रत्यक्ष लाभ हुआ। उन्होंने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया कि भविष्य में भी आप लोग इसी तरह हमारे ग्रामीण क्षेत्र का दौरा करते रहे जिससे हम सभी का ज्ञानवर्धन होता रहे।
    विधि विभाग की ओर से इस कार्यक्रम का नेतृत्व विधि विभाग के प्रभारी डॉ. आर. डी. सोनकर, आदर्श मिश्र एवं गजाला फ़िरदौस द्वारा किया गया।
    कार्यक्रम में अन्य लोगों के अतिरिक्त डॉ. नितेश सिंह तथा डॉ.विजय प्रकाश उपाध्याय, डॉ. परमानंद पाण्डेय एवं विधि विभाग की छात्र छात्राएं एवं भारी संख्या में ग्रामीण ग्रामवासी उपस्थित थे।
    डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ मो.नं. 9452 445878

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel