पूर्वोत्तर रेलवे मंडल इज्जत नगर में मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर सेवा निवृत्त रेल कर्मचारियों के लिए औषधि वितरण के तीसरे नवीन काउंटर (खिड़की नं03 ) किया उद्घाटन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय इज्जतनगर में मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के निर्देशन पर सेवा निवृत रेल कर्मचारियों के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यू. एस. नाग के कर कमलो द्वारा औषधि वितरण काउन्टर पर तीसरा नवीन काउन्टर (खिड़की न0- 3) का उद्घाटन किया गया। इससे सेवा निवृत कर्मचारियों को काफी सहुलियत होगी। अब उन्हें लाइन में ज्यादा देर खड़ा नही होना पड़ेगा तथा उन्हे दवा आसानी से मिल जायेगा। इससे सेवा निवृत कर्मचारी संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंडल चिकित्सालय इज्जतनगर प्रशासन को धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. मनोहर कुमार, डाॅ. रिषव गावा, डाॅ. यूसरा हसन तथा अन्य समस्त चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाॅफ वाह्य एवं अन्तःरंग विभाग के रोगी एवं उनके परिजन उपस्थित थे।




