उत्तराखंड देहरादूनUKSSSC पेपर लीक प्रकरण: SIT ने हरिद्वार में कलेक्ट्रेट में

उत्तराखंड देहरादून
UKSSSC पेपर लीक प्रकरण: SIT ने हरिद्वार में कलेक्ट्रेट में
अभ्यर्थियों और कोचिंग संस्थान संचालकों से किया संवाद,
सागर मलिक

हरिद्वार। यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों की जांच के लिए गठित एसआईटी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष जन संवाद बैठक का आयोजन किया, जिसमें एसआईटी टीम ने जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावको, कोचिंग संस्थान, जनसरोकार एवं आम नागरिकों के साथ खुला संवाद किया। टीम द्वारा संवाद के शुरूआत में घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए हुई गिरफ्तारियों के बारे में भी विस्तार से बताया।

टीम द्वारा विभिन्न अभ्यर्थियों की आंशकाओं का समाधान किया गया तथा जांच हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण पहुलओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। एसआईटी के समक्ष किसी भी अभ्यर्थी या अभिभावक द्वारा किसी भी प्रकार का सबूत का साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया।
एसआईटी द्वारा हेल्पलाइन नंबर 9027083022 जारी करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के पास घटना के संबंध में कोई तथ्य या साक्ष्य हो तो बता सकते हैं एवम् साक्ष्य उपलब्ध करा सकते हैं।

बैठक में एसआईटी टीम के सदस्य डिप्टी एसपी अंकित कंडारी, निरीक्षक लक्ष्मण सिंह नेगी, सब इंस्पेक्टर गिरीश नेगी, सब इंस्पेक्टर राजेश ध्यानी, कोऑर्डिनेटर एसपी देहात शेखर सुयाल, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, आदि उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीएसटी सुधार फैसले को बताया ऐतिहासिक,बोले, सामान्य परिवारों का घटेगा खर्च, जमकर की सराहना

Sun Sep 28 , 2025
पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीएसटी सुधार फैसले को बताया ऐतिहासिक,बोले, सामान्य परिवारों का घटेगा खर्च, जमकर की सराहना। रिपोर्टर -ज़फर अंसारी स्थान लालकुआं लालकुआं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने प्रेसवार्ता कर जीएसटी दरों में संसोधन को […]

You May Like

advertisement