
उत्तर बस्तर कांकेर, 03 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए नदी में डूबने एवं गड्ढे में गिरने व डूबने से मृत्यु होने के दो प्रकरण में मृतक के आश्रितों लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। सरोना तहसील अंतर्गत ग्राम ठेमा निवासी 75 वर्षीय नवल राम विश्वकर्मा की नदी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके पुत्र कृष्णा और नकुल के लिए चार लाख रूपए तथा कांकेर तहसील के ग्राम तेलावट निवासी 23 वर्षीय योगेश्वर कुमार निषाद की गड्ढे में गिरकर डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित राजेन्द्र निषाद एवं श्रीमती परमिला निषाद के लिए संयुक्त रूप से चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।


