आयुष विश्वविद्यालय में बीएमडी जांच शिविर 6 फरवरी को

हड्डी संबंधी बीमारियों की जांच करेंगे विशेषज्ञ।

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 4 फरवरी : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान (आयुर्वेदिक अस्पताल) में कल शुक्रवार को हड्डी खनिज घनत्व (बीएमडी) जांच शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें शल्य तंत्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र सिंह चौधरी और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनामिका की टीम मरीजों के स्वास्थ्य की जांच और आवश्यक परामर्श भी देंगे। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. राजा सिंगला ने बताया कि कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में 6 फरवरी को शल्य तंत्र विभाग की ओपीडी कक्ष संख्या-14 में झंडू फार्मा के सहयोग से हड्डी खनिज घनत्व (BMD) जांच शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में हड्डियों की सेहत से संबंधित समस्याओं जैसे- ऑस्टियोपोरोसिस, हड्डी क्षरण एवं अन्य हड्डी संबंधी रोगियों की निशुल्क जांच की जाएगी। डॉ. सिंगला ने बताया कि कैंप सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक चलेगा,जिसमें मरीजों को हड्डियों की देखभाल, पोषण, और सावधानियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एनएसएस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक सशक्त प्रक्रियाः प्रो. वीरेन्द्र पाल

Thu Feb 5 , 2026
कुवि की एनएसएस इकाई-3 का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम नरकातारी में प्रारंभ’ कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 4 फरवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग(यूटीडी) की एनएसएस इकाई-3 द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ बुधवार को कुरुक्षेत्र के गांव नरकातारी में उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में प्रारंभ किया […]

You May Like

advertisement