तीन फीट गहरे गड्ढे में गिरकर राहगीर हो रहे हैं चोटिल

तीन फीट गहरे गड्ढे में गिरकर राहगीर हो रहे हैं चोटिल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी तीन फीट गहरे गड्ढे में गिरकर कई राहगीर और कस्बा वासी हुए घायल। जानकारी के अनुसार कस्बे के लोधी नगर चौराहे के पास अमित गोयल की दुकान के सामने लगभग दो तीन फीट गहरे गड्ढे में गिरकर कई लोग हुए घायल। कस्बे के वरिष्ठ किराना व्यापारी अमित गोयल ने बताया कि हमारी दुकान के सामने लगभग दो-तीन फीट गहरे गड्ढे में गिरकर कई राहगीर और मोटरसाइकिल वहान चालक घायल हो चुके हैं। दूरदराज़ ग्रामीण क्षेत्र से हमारी मार्केट में बनी कई दुकानों पर खरीदारी करने आ रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम और अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम से गड्ढे का पटान करवाने एवं रोड़ के किनारे सीमेंट रोड या पटरी खरंजा पड़वाने की मांग की है। जिससे गड्ढे में गिरकर कोई बड़ा हादसा ना हो सके। चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी ने बताया कि जल्द से जल्द गड्ढे का पटान करके समस्या का समाधान किया जाएगा और बोर्ड की मीटिंग में पटरी रोड का प्रस्ताव पास करके रोड पड़वाया जाएगा। प्रार्थना पत्र देने वालों में वरिष्ठ किराना व्यापारी अमित गोयल, प्रिया इलेक्ट्रॉनिक के मालिक चंद्रभान, कॉस्मेटिक एवं जनरल स्टोर के मालिक महेश भारद्वाज, पंकज गोयल, सुभाष भारद्वाज, धीरेश गंगवार, पंकज गोयल, दीपक गोयल, रिंकू आदि दुकानदारों शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़:गले में पड़े गमछे बनी फांसी का फंदा, थ्रेसर मशीन में गमछा फंसने से महिला की मौत

Wed Apr 23 , 2025
जिला सवांददाता जय शर्मा अहरौला/आजमगढ़। थाना क्षेत्र के समसाबाद गांव में सोमवार दोपहर में गेहूं की मड़ाई करते समय मड़ाई करा रही महिला ने गर्दा से बचने के लिए गमछा बांध रखा था कि गमछा अचानक थ्रेशर में फस गया जब तक ट्रैक्टर बंद किया गया महिला की मौके पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement