कुवि आईआईएचएस में सुपरन्यूमरेरी सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग संपन्न

रिक्त सीटों के लिए 27 जुलाई को होगी अंतिम काउंसलिंग।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सुपरन्यूमरेरी (खेल, केजी से पीजी सहित अन्य श्रेणियों) सीटों पर प्रवेश के लिए फिजिकल काउंसलिंग का आयोजन मंगलवार को देर सांय तक किया गया।
संस्थान की प्राचार्या प्रो. रीटा ने बताया कि आईआईएचएस के प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार बीए, बी.एससी. (लाइफ साइंस एवं फिजिकल साइंस), बी.कॉम., बीसीए/बीसीए (एआई), होम साइंस, बीटीटीएम, एम.एससी. बायोटेक, एम.एससी. अर्थशास्त्र, बी.वोक. (एमएलटी), बी.एससी. (रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन) तथा सिंगल मेजर (ऑनर्स) सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग स्थानों पर काउंसलिंग आयोजित की गई। चयनित अभ्यर्थियों को 22 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा कराने का अवसर दिया गया।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि यदि द्वितीय सूची के बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं, तो पात्र अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल पर 100 रुपये शुल्क जमा कर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। रिक्त सीटों की सूचना 23 जुलाई को जारी की जाएगी, जबकि 24 से 26 जुलाई (रात्रि 11.59 बजे तक) ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराई जा सकेगी। इसके बाद 27 जुलाई को प्रातः 8.30 बजे से अंतिम फिजिकल काउंसलिंग आयोजित होगी तथा चयनित अभ्यर्थियों को 28 जुलाई तक शुल्क जमा कराना होगा।
इस अवसर पर प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. परमेश कुमार, प्रो. कुसुमलता, प्रो. निरुपमा भट्टी, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. हरिओम फुलिया, डॉ. सुभाष जड़ौला, मंगेश आदि मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कौशल आधारित शिक्षा से बढ़ रहे रोजगार के अवसर : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Wed Jul 22 , 2026
कुवि के फार्मास्युटिकल साइंसेज संस्थान में सफल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, 30 विद्यार्थियों का चयन। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में जी लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, करनाल द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में आयोजित […]

You May Like

Breaking News

advertisement