कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ किया मेला ककोड़ा स्थल का निरीक्षण

कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ किया मेला ककोड़ा स्थल का निरीक्षण
बदायूं 30 अक्टूबर। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। मण्डलायुक्त बरेली मंडल बरेली भूपेंद्र एस चौधरी ने गुरुवार को जनपद के प्रसिद्ध मेला ककोड़ा स्थल का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक अजय साहनी, जिलाधिकारी अवनीश राय सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मण्डलायुक्त ने सीसीटीवी से की जा रही मॉनीटरिंग को देखा तथा घाट पर जाकर जल स्तर को भी चेक किया।
मण्डलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि मेला ककोड़ा में तैयारियां इस प्रकार की हों कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो। उन्होंने कहा कि मेला ककोड़ा एक प्रसिद्ध मेला है जिसमें हजारों श्रद्धालु आकर धर्म लाभ प्राप्त करते हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शिविरों, घाट, सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई व पेयजल व्यवस्था, वॉच टावर आदि विभिन्न व्यवस्थाओं का एक-एक कर अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कमिश्नर व डीआईजी ने मेला ककोड़ा के नक्शे का अवलोकन कर भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि मेला सुचारू रूप से जारी रहे। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का भली प्रकार निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए अच्छा व्यवहार व सत्कार किया जाए ताकि मेले से लौटने वाले श्रद्धालुओं पर यह अमिट छाप छोड़ सके। उन्हेंने पब्लिक एड्रेस सिस्टम के कार्यों का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने मण्डलायुक्त व डीआईजी को मेला स्थल पर की गई विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। डीएम ने बताया कि उन्होंने कई अवसरों पर मेला स्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि मेला शासन की मंशा के अनुरूप आयोजित होगा। सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का भली प्रकार निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होने बताया कि सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था मेला स्थल पर की गई है व अन्य व्यवस्थाएं भी श्रद्धालुओं के हितार्थ की गई हैं।
इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम ने की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यां की समीक्षा

Fri Oct 31 , 2025
डीएम ने की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यां की समीक्षाईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का किया बाहय निरीक्षणबदायूँ : 29 अक्टूबर। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों […]

You May Like

advertisement