थाना सीबीगंज क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, फिर एक मकान से उड़ाया लाखों का सोने -चांदी का माल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज थाना क्षेत्र में लगातार चोरियों हो रही हैं। चोरियों से क्षेत्रीय जनता में पुलिस प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित आमिर खान निवासी ग्राम विधौलिया सनाउआ थाना सीबीगंज बरेली ने बताया कि सास की तबियत खराब होने की सूचना पर पूरे परिवार सहित मकान में ताला लगाकर ससुराल ग्राम रमजानपुर जिला बदायूं गया था। तथा पीड़ित ने कहा कि अलमारी में 15000/- रूपये नकद व सोने चांदी के जेवरात रखे थे। मोहल्ले बालों के द्वारा सूचना मिली की मकान का ताला खुला हुआ है। सूचना मिलते ही ससुराल बदायूं से घर आया । और देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। तथा घर का सामान बिखरा पड़ा है। तथा अलमारी में रखे सोने के दो जोड़ी बुन्दे, एक अंगूठी, 3 जोड़ी चांदी की पायल व 15000/- नगद जो अलमारी में रखे थे, वह सब चोरी हो गई। तथा घर में रखा मंहगा क्रोकरी का सामान भी चोरी हो गया, जिसकी कीमत लगभग 15000/- रूपये होगी। मकान से लगभग 1,50000/ रूपये तक की चोरी हो गई। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को फोन से दी। जिसके बाद थाना सीबीगंज पुलिस को लिखित तहरीर दी गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: चार धाम यात्रा की सभी व्यवस्थाए जल्द पूरी की जाए, सीएम धामी

Tue Mar 11 , 2025
उत्तराखंड: चार धाम यात्रा की सभी व्यवस्थाए जल्द पूरी की जाए, सीएम धामी सागर मलिक संपादक सार:यात्रा शुरू होने से पहले अधिकारी व्यवस्थाओं का करें स्थलीय निरीक्षण हैली टिकटों की कालाबाजारी रोकी जाएशीतकाल यात्रा के स्थलों का मास्टर प्लान तैयार किया जाएनौकरी की शुरुआत करने वाले स्थानों को गोद लें […]

You May Like

advertisement