बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में हैल्थ एंड वेलनेस पर एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी, दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र : बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की तरफ से इन हाउस ट्रेनिंग के पच्चीस घंटे पूरे करने के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसका विषय हेल्थ एंड वेलनेस रहा।
इस प्रोग्राम में ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. सुमिता ठाकुर ने मुख्य प्रवक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने हैल्थ एंड वेलनेस के विषय पर शिक्षकों को जागरूक किया, जिससे टीचर्स को बहुत कुछ सीखने को मिला।
डॉ. सुमिता ठाकुर ने अपने व्याख्यान में बताया कि कैसे हम अपने जीवन में हेल्थ एंड वेलनेस को महत्व दे सकते हैं और कैसे हम अपने छात्रों को भी इसके बारे में सिखा सकते हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला और टीचर्स को अपने जीवन में हेल्थ एंड वेलनेस को महत्व देने के लिए प्रेरित किया।
इस प्रोग्राम में सभी टीचर्स ने भाग लिया। यह प्रोग्राम स्कूल के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम था, जो कि टीचर्स को अपनी शिक्षण पद्धति के साथ साथ अपने जीवन में हेल्थ एंड वेलनेस को महत्व देने के लिए प्रेरित करता है।
स्कूल के प्रधानाचार्या गीता शर्मा ने कहा, ” की सीबीएसई की गाइडलाइंस के अनुसार प्रत्येक टीचर को प्रतिवर्ष 25 घंटे की इन हाउस ट्रेनिंग करना अनिवार्य है इसी कड़ी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हांसी की दोहती निहारिका दीवान दिल्ली में बनीं जज

Sun Mar 16 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी, दूरभाष : 9416191877 संजय भुटानी ने सम्मानित करते हुए पहनाया पटका। हांसी, 16 मार्च : यहां के प्रसिद्ध कॉटन व्यवसायी रहे स्व. दीपचंद मुंढालिया परिवार की बिटिया निहारिका दीवान दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस में जुडिशियल मैजिस्ट्रेट (फर्स्ट क्लास) चयनित होने […]

You May Like

Breaking News

advertisement