हांसी की दोहती निहारिका दीवान दिल्ली में बनीं जज

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी, दूरभाष : 9416191877

संजय भुटानी ने सम्मानित करते हुए पहनाया पटका।

हांसी, 16 मार्च : यहां के प्रसिद्ध कॉटन व्यवसायी रहे स्व. दीपचंद मुंढालिया परिवार की बिटिया निहारिका दीवान दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस में जुडिशियल मैजिस्ट्रेट (फर्स्ट क्लास) चयनित होने के बाद अपने ननिहाल परिवार में हांसी पहुंचीं तो परिवारजनों ने जमकर दोहती का स्वागत एवं अभिनंदन किया। ढोल नगाड़ों के बीच खुशी मनाते हुए फूलों की वर्षा की। बुके देकर और पटके व पगड़ी पहनाकर खुशियां व्यक्त करते हुए जश्न मनाया। इस अवसर पर जज बनीं निहारिका को मीडिया वैलबीइंग एसोसिएशन के नार्थ इंडिया सीनियर वाइस प्रेजिडेंट संजय भुटानी ने विशेष रूप से समाज की ओर से सम्मानित करते हुए पटका पहनाया। इस मौके पर निहारिका की नानी दयावंती, मामा संजय गर्ग व सूर्यकांत गर्ग सहित वंदना गर्ग, मीना गर्ग, पवन गर्ग आदि परिजनों ने निहारिका दीवान का मुंह मीठा करवाया और बिटिया को गले लगा लिया। निहारिका स्व.दीपचंद मुंढालिया के पुत्र स्व. सत्यनारायण गर्ग की पुत्री सरिता की बेटी हैं। इस मौके पर निहारिका दीवान के साथ उनके पिता भिवानी में रहने वाले व्यवसायी मनोज दीवान, माता सरिता दीवान और छोटे भाई एडवोकेट पुलकित दीवान भी थे।
निहारिका की माता सरिता दीवान ने बताया कि हमने निहारिका को बचपन से ही कभी पढ़ने के लिए नहीं कहा, न ही उसे कहा कि वह 99 प्रतिशत अंक लेकर आए। इसकी अपनी खुद की इच्छा से ही पढ़ती रही। हमने तो हमेशा यही कहा कि चाहे पास हो या फेल हो, पढ़ाई जारी रखो। सरिता ने कहा कि निहारिका का ड्रीम था जज बनने का और मैं भी इसी के ड्रीम में जी रही थी व आज वह सपना पूरा हो गया । इस मौके पर सतवीर तायल, वंशिका गर्ग, शिवम गर्ग, कृतिका गर्ग, सौम्या गर्ग, वैभव गर्ग, अंजू जैन आदि भी मौजूद थे।
हांसी पहुंची जज निहारिका दीवान को पटका पहनाकर अभिनन्दन करते हुए संजय भुटानी व परिजन।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक बार फिर रायबरेली के मौजूदा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी को इसी पद पर आसीन किया

Mon Mar 17 , 2025
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन कुमार भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष मंडल ने आज घोषित जिला अध्यक्षों की सूची में एक बार फिर रायबरेली के मौजूदा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी को इसी पद पर आसीन किया है। बुद्धिलाल पासी को एक बार फिर जिला अध्यक्ष के पद पर आसीन कराकर भाजपा ने अनुसूचित […]

You May Like

advertisement