ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र का शानदार परीक्षा परिणाम

ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र का शानदार परीक्षा परिणाम।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

10 वीं और 12वीं कक्षाओं में सत-प्रतिशत सफलता।

कुरुक्षेत्र : ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता की मिसाल पेश करते हुए 10वीं और 12वीं कक्षाओं में सत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि ने स्कूल का नाम क्षेत्र में गर्व से ऊँचा कर दिया है।
कक्षा 12वीं के कला संकाय में कृष ने 97.8% अंकों के साथ स्कूल टॉप किया, जबकि अभिमन्यु ने 97% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। शगुन और योशिता ने 96.4% अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में सौरव 86.2% अंकों के साथ प्रथम, आशिमा 83.8% अंकों के साथ द्वितीय और सैनिक 82% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। वाणिज्य संकाय में रजत ने 92.6% अंकों के साथ प्रथम, संचित ने 91.6% के साथ द्वितीय और आर्यन ने 91% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।विषयगत उपलब्धियों की बात करें तो शगुन ने हिंदी में 100 में से 100 अंक अर्जित किए। कमर्शियल आर्ट में अभिमन्यु, सुमेश, तनीषा, योशिता, सौरव, सहनीत, रूपांशी और जशन आदि अनेक बच्चों ने 100% अंक प्राप्त किए। इकोनॉमिक्स में रजत और कृष् ने 99%, वाणी ने बिजनेस स्टडीज में 99, रजत ने फिजिकल एजुकेशन में 99, कृष ने अंग्रेजी में 98, हरमन ने पॉलिटिकल साइंस में 98, शगुन और योशिता ने इतिहास में 97%, अभिमन्यु ने गणित में 87%, हर्षित ने भौतिकी में 75%, सौरव ने रसायन विज्ञान में 91% और सौरव व जिया ने जीवविज्ञान में 88% अंक प्राप्त किए। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल डॉ० सुमिता ठाकुर ने कहा, “यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। मैं सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।” स्कूल प्रबंधन की ओर से श्री रोशन लाल गुप्ता और श्री वरुण गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “हमें गर्व है कि हमारे विद्यालय ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन किया है। हम सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।” शिक्षकों में इस सफलता को लेकर भारी उत्साह और गर्व देखा गया। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत को सराहा और उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह परिणाम निश्चित ही स्कूल की शिक्षण गुणवत्ता और विद्यार्थियों की लगन का प्रमाण है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदेश अस्पताल में मधुमेह रोगियों के अत्याधुनिक डायबेटिक आटोलैब मशीन स्थापित

Sat May 17 , 2025
आदेश अस्पताल में मधुमेह रोगियों के अत्याधुनिक डायबेटिक आटोलैब मशीन स्थापित वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक अंबाला : जीवनशैली में डायबिटीज़ जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मोहड़ी में अब शुगर रोगियों के इलाज के लिए नई अत्याधुनिक डायबेटिक […]

You May Like

advertisement