18 जुलाई तक पाण्डुलिपि मुद्रण अनुदान योजना हेतु कर सकते हैं आवेदन

18 जुलाई तक पाण्डुलिपि मुद्रण अनुदान योजना हेतु कर सकते हैं आवेदन
बदायूँ: 16 जून। प्राप्त सूत्रों के आधार पर उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निदेशक जितेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकाशन अनुदान योजना के अन्तर्गत ऐसे रचनाकारों को, जिनकी समस्त स्रोतों से वार्षिक आय पांच लाख रुपये तक है, उनकी पाण्डुलिपि के मुद्रण के लिए अनावर्तक प्रकाशन अनुदान प्रदान करने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित हैं। (पुस्तक अधिकतम 200 पृष्ठों की हो) पाण्डुलिपि संलग्न करना अनिवार्य है। प्रस्तुत पाण्डुलिपि वापस नहीं की जाएगी। स्वीकृत पाण्डुलिपि लेखक अथवा लेखक के उत्तराधिकारी द्वारा मुद्रित करायी जायेगी। निर्धारित तिथि तक संस्थान में मुद्रित पुस्तक की पाँच प्रतियाँ एवं मुद्रक का प्रमाण-पत्र संलग्न किया जाना होगा।
उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ तहसीलदार द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र, तीन प्रेसों के कोटेशन, दो साहित्यकारों की संस्तुतियाँ संलग्न किया जाना अनिवार्य है। शोध ग्रंथों अथवा सम्पादित पाण्डुलिपि अनुदान हेतु स्वीकार नहीं की जायेगी। नियमानुसार अनुदान लेखक को स्वीकृत होगा। इस योजना की नियमावली एवं आवेदन पत्र का प्रारूप संस्थान कार्यालय से किसी कार्य दिवस में प्राप्त किया जा सकता है। संस्थान में प्रार्थना पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 18 जुलाई, 2025 है। योजनाओं का विवरण एवं प्रार्थना पत्र का प्रारूप संस्थान की वेबसाइट www.uphindisansthan.in पर भी उपलब्ध है बीबी न्यूज़ बदायूं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अंतर्गत प्रदेश के 11690 आश्रित परिवारों को हुआ 561.86 करोड रुपए की सहायता राशि वितरण

Tue Jun 17 , 2025
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अंतर्गत प्रदेश के 11690 आश्रित परिवारों को हुआ 561.86 करोड रुपए की सहायता राशि वितरणबदायूं 16 जून। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूंमुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत सोमवार को मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद अंबेडकर […]

You May Like

advertisement