डीएम ने की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यां की समीक्षा

डीएम ने की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यां की समीक्षा
ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का किया बाहय निरीक्षण
बदायूँ : 29 अक्टूबर। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यां की कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कराये जाने के संबंध में कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। तदोपरान्त डीएम ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का बाहय निरीक्षण किया।
बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यां की समीक्षा के दौरान राजनैतिक दलों के सक्रिय सहयोग प्राप्त करने हेतु बूथ लेवल एजेन्ट्स की नियुक्ति कर सूची उपलब्ध कराने तथा पुनरीक्षण कार्यां के सम्बन्ध में आयोग के दिशा-निर्देशों से समस्त बूथ लेवल एजेन्ट्स को भली-भांति अवगत कराते हुये प्रशिक्षित दिलाए जाने के लिए कहा।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव शर्मा ने बताया कि 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर तक विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण से संबंधित तैयारी, प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्रों क मुद्रण होगा। 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे, 09 दिसम्बर को निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन होगा।
उन्होंने बताया कि 09 दिसम्बर से 08 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दाखिल किए जाएंगे। 09 दिसम्बर से 31 जनवरी 2026 तक नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय लिए जाएंगे। 07 फरवरी 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होगा। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਭਗਤੀ ਭਜਨ ਗਰੁੱਪ ਦੇ ਸੰਸਥਾਪਕ ਸ੍ਰੀ ਧਰਮਪਾਲ ਬਾਂਸਲ ਅਤੇ ਗਰੁੱਪ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਬਾਲ ਗੋਪਾਲ ਗਉਸ਼ਾਲਾ ਜੀਰਾ ਗੇਟ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਵਿਖੇ ਪੰਡਿਤ ਅਸ਼ਵਨੀ ਦੇਵਗਨ ਦੀ ਦੇਖ ਰੇਖ ਵਿੱਚ ਇਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਗਊ ਪੂਜਾ ਸਮਾਰੋਹ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਆਯੋਜਨ

Fri Oct 31 , 2025
(ਪੰਜਾਬ) ਫਿਰੋਜਪੁਰ 30 ਅਕਤੂਬਰ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦ ਦਾਤਾ}= ਸ਼੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਗੋਪਾਲ ਅਸ਼ਟਮੀ ਦੇ ਸ਼ੁੱਭ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਧਰਮਪਾਲ ਬਾਸਲ(ਸੰਸਥਾਪਕ ਭਗਤੀ ਭਜਨ ਗਰੁੱਪ, ਹਾਰਮਨੀ ਵਨਿਅਮ, ਹਾਰਮਨੀ ਆਯੂਰਵੈਦਿਕ ਮੈਡੀਕਲ ਕਾਲਜ ਅਤੇ ਹਸਪਤਾਲ ਅਤੇ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ) ਵੱਲੋ ਸ਼੍ਰੀ ਬਾਲ ਗੌਪਾਲ ਗਾਊਸ਼ਾਲਾ ਜੀਰਾ ਗੇਟ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਵਿਖੇ ਪੰਡਿਤ […]

You May Like

advertisement