उत्तराखंड: अधिकारी एक ही छत के नीचे करें कॉरिडोर काम DM

उत्तराखंड: अधिकारी एक ही छत के नीचे करें कॉरिडोर काम DM,
सागर मलिक

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने देहरादून शहर की प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस दौरान कार्यदायी संस्था निर्माण निगम लोनिवि ने परियोजना की प्रजेन्टेशन दी।

ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड कारिडोर परियोजना जनहित और मुख्यमंत्री प्राथमिकता का प्राजेक्ट है, इसकी मॉनिटिरिंग की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसडीएम व परियोजना से जुड़े नोडल अधिकारी उनके सामने एक ही छत के नीचे बैठकर कार्य करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को समन्वय बनाकर प्राजेक्ट को पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि राजस्व, एमडीडीए, नगर निगम, यूपीसीएल आदि विभागों के नामित अधिकारी व कार्मिक सभीएक जगह निर्धारित कर परियोजना की बैठक और अभिलेखीय कार्यवाही करें। उन्होंनें निर्धारित समयनुसार संयुक्त फील्ड विजिट कर कार्यवाही के निर्देश भी दिए। फील्ड में अधिकारियों को सेक्टर, जोनवार आंविटत करते हुए संबन्धित कार्यों का मौका मुआवना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा। उन्होंने एसएलओ भूमि अधिग्रण सम्बन्धी कार्यवाही में तेजी लाने और नगर निगम व एमडीडीए को भूमि के लैंड बैंक सम्बन्धी रिपोर्ट तीन दिन में तलब की है।

बता दें कि एलिवेटेड कॉरिडोर रिस्पना नदी पर 2500 करोड़ की लागत से 11 किमी, बिंदाल नदी पर 3750 करोड़ की लागत से 15 किमी लम्बे चार लेन एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य प्रस्तावित है। जिसके लिए इन नदियों के भीतर विद्युत, हाईटेंशन और सीवर लाइन इत्यादि का नदी से बाहर विस्थापन किया जाना है। एलिवेटेड रोड के साथ नदी के दोनो किनारों पर रिटेनिंग वॉल निर्माण, बाढ सुरक्षा कार्य के साथ नदी के पर्यावरणीय स्वास्थ्य सुधार एवं सौन्दर्यीकरण आदि कार्य किये जाने है।

रिस्पना एलिवेटेड कोरिडोर में प्रभावित कुल भूमि क्षेत्रफल 44.6421 हेक्टेयर है। सरकारी भूमि 43.5427 हे. निजी भूमि 1.099 हे. है। जिसमें 1120 संरचनाएं प्रभावित हो रही हैं। स्थायी 771, अस्थायी 349 हैं। बिन्दाल ऐलिवेटेड कोरिडोर कुल 43.9151 हेक्टयर क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। जिनमें सरकारी भूमि 26.1926, निजी भूमि 17.7225 हेक्टेयर, प्रभावित वन भूमि 2.25 हेक्टेयर हैं और कुल 1494 संरचनाएं प्रभावित हो रही हैं जिनमें स्थायी संरचनाएं 934, प्रभावित अस्थायी 560 है।

बैठक में उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, एसएलओ स्मृता परमार, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार, अधि. अभि लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, यूपीसीएल आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान कार्यों का स्थलीय सत्यापन

Fri May 2 , 2025
उत्तराखंड: टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान कार्यों का स्थलीय सत्यापन,सागर मलिक पशुपालकों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता का किया आंकलन देहरादून। भारत सरकार के संयुक्त आयुक्त डॉ. सुजीत नायक ने आज राजकीय पशु चिकित्सालय, राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्यों का स्थलीय निरीक्षण व सत्यापन किया। […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored