उत्तराखंड: टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान कार्यों का स्थलीय सत्यापन

उत्तराखंड: टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान कार्यों का स्थलीय सत्यापन,
सागर मलिक

पशुपालकों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता का किया आंकलन

देहरादून। भारत सरकार के संयुक्त आयुक्त डॉ. सुजीत नायक ने आज राजकीय पशु चिकित्सालय, राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्यों का स्थलीय निरीक्षण व सत्यापन किया। यह प्रक्रिया विभागीय मानकों के अनुरूप पशुपालकों के स्थलों पर की गई, जिसमें उन्हें दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया गया।

सत्यापन के दौरान डॉ. नायक ने विवेकानंद आश्रम (राजपुर रोड), सकलानंद लखेड़ा कैरवान (करणपुर) और पुनीत पाहुजा के खारसी गांव (राजपुर) में स्थित पशुधन का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर पशुपालन विभाग उत्तराखण्ड के संयुक्त निदेशक (सामान्य प्रशासन एवं पशुरोग नियंत्रण) डॉ. सतीश जोशी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. विद्यासागर कापड़ी (देहरादून), उप-निदेशक (पशुरोग नियंत्रण) डॉ. शिवानंद पाठक, पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. दीप्ति अरोड़ा, पशुचिकित्सा फार्मासिस्ट अधिकारी राजेश्वर प्रसाद और पैरावेट विशाल पाल व मनोज तोमर उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सीएम धामी ने किया "श्री गणेश मंगलाचरण" गीत का विमोचन

Fri May 2 , 2025
उत्तराखंड: सीएम धामी ने किया “श्री गणेश मंगलाचरण” गीत का विमोचन,सागर मलिक देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मंगलेश डंगवाल द्वारा रचित ‘‘श्री गणेश मंगलाचरण‘‘ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने मंगल गीत को उत्तराखण्ड की सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने वाला बताते हुए कहा कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement