सुगनी देवी स्कूल में आशीर्वाद समारोह आयोजित : पूजा छाबड़ा

सुगनी देवी स्कूल में आशीर्वाद समारोह आयोजित : पूजा छाबड़ा
लाडवा, (सुबा सिद्दू)
: लाडवा के सुगनी देवी आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया जिसमें 10वीं व् 12वीं की छात्राओं की बोर्ड की परीक्षा की मंगल कामनाओं के लिए हवन यज्ञ संपन्न हुआ। कक्षा 12वीं की छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ स्कूल से विदाई भी दी गई। हवन में मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान अनिल कुमार गोयल, रंजना गोयल, राजकुमार गर्ग, अजय गुप्ता, सुशील कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा, हेडमिस्ट्रेस, कोऑर्डिनेटरस और सभी अध्यापक सम्मिलित हुए। अंत में प्रधानाचार्या ने 12वीं कक्षा की छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस विद्यालय में आपके कुछ अच्छे और कुछ बुरे अनुभव होंगे। मैं चाहती हूं कि आप बुरे अनुभव यहां छोड़कर अच्छे अनुभव अपने साथ लेकर जाएं। जो आपको जीवन में आगे ले जा सकें। हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।




