सुगनी देवी स्कूल में आशीर्वाद समारोह आयोजित : पूजा छाबड़ा

सुगनी देवी स्कूल में आशीर्वाद समारोह आयोजित : पूजा छाबड़ा

लाडवा, (सुबा सिद्दू)
: लाडवा के सुगनी देवी आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया जिसमें 10वीं व् 12वीं की छात्राओं की बोर्ड की परीक्षा की मंगल कामनाओं के लिए हवन यज्ञ संपन्न हुआ। कक्षा 12वीं की छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ स्कूल से विदाई भी दी गई। हवन में मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान अनिल कुमार गोयल, रंजना गोयल, राजकुमार गर्ग, अजय गुप्ता, सुशील कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा, हेडमिस्ट्रेस, कोऑर्डिनेटरस और सभी अध्यापक सम्मिलित हुए। अंत में प्रधानाचार्या ने 12वीं कक्षा की छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस विद्यालय में आपके कुछ अच्छे और कुछ बुरे अनुभव होंगे। मैं चाहती हूं कि आप बुरे अनुभव यहां छोड़कर अच्छे अनुभव अपने साथ लेकर जाएं। जो आपको जीवन में आगे ले जा सकें। हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पशुपालक किसान की आय को 2047 तक चार गुणा करना ही है पीएम का विकसित भारत बनाने का सपना : श्याम सिंह राणा

Fri Feb 6 , 2026
हरियाणा की मुर्रा व साहीवाल नस्ल ने विश्व भर में प्राप्त की प्रसिद्ध। कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने म्हारा हरियाणा नस्ल की गाय को गुड़ खिलाकर राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का किया उद्घाटन।अमेरिका और भारत डेमोक्रेटिक देश, दोनों देशों का स्वभाव एक जैसा और दोनों ही आपस में मित्र […]

You May Like

advertisement