पोस्ट चौपला पर अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : नागरिक सुरक्षा बरेली उप नियंत्रक राकेश मिश्र के आदेश के अनुपालन में चलाए जा रहे अग्निशमन कार्यक्रम के अंतर्गत आज पोस्ट चौपला की पोस्ट वार्डन अर्चना राजपूत के द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरेली में अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया l बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात नवनिर्वाचित डिप्टी चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ ,स्टाफ ऑफिसर फायर जफर इकबाल ,स्टाफ ऑफिसर फायर रिजर्व मोनू पांडे का स्वागत करके बधाई दी गई इसके बाद अग्निशमन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें एडीसी पंकज जी के द्वारा छात्राओं को अग्नि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ,अग्नि के प्रकार, आग लगने के कारण एवं निवारण के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया तथा सिलेंडर में लगने वाली आग को किस प्रकार काबू पाया जा सकता है यह प्रयोग करके दिखाया गया जिसमें कुछ छात्राओं ने स्वयं भी आगे बढ़कर आग बुझा कर देखने का प्रयास किया जिसमें वह सफल हुई और उन्होंने आग पर काबू पाना सीखा l डिप्टी चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ ने भी छात्राओं को अग्निशमन जागरूकता पर प्रेरित किया lपोस्ट वार्डन अर्चना राजपूत ने बताया कि गर्मी के दिनों में अक्सर जगह-जगह आग लग जाती है जिसके लिए जन जागरूकता होना अत्यंत आवश्यक है और यदि हम छात्र-छात्राओं को जागरुक करते हैं तो वह अपने घर और घर के आसपास जाकर अन्य लोगों को जागरुक करते हैं जिससे हमारा जागरूकता अभियान और अधिक सफल होता है इसीलिए हमारे विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम चलाए जाते रहे हैं lउक्त कार्यक्रम का आयोजन में विद्यालय की प्रधानाचार्य अनु पाराशरी, डिप्टी चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ, डिप्टी डिवीजनल वार्डन डॉक्टर उस्मान नियाजी ,स्टाफ ऑफिसर फायर जफर इकबाल ,स्टाफ ऑफिसर (फायर )रिजर्व मोनू पांडे , पोस्ट चोपला के सेक्टर वार्डन अंकित चंद्रl ,बरखा गुप्ता ,ज्योति सिंह, सोनाली वर्मा ,अजय वर्मा , पिंकी सिंह, जसवंत आदि ने कार्यक्रम के पश्चात पोस्ट की मासिक बैठक में प्रतिभाग कियाl

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नागरिक सुरक्षा के उपनियंत्रक के निर्देशानुसार अलखनाथ‌ प्रभाग पोस्ट त्रिबटीनाथ द्वार मंदिर वाले पार्क, कालोनी नेहरू पार्क पर चलाया अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान

Fri Apr 18 , 2025
पवन कालरा( संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता) बरेली, नागरिक सुरक्षा के उपनियंत्रक श्री राकेश मिश्र जी के निर्देशानुसार डिप्टी चीफ वार्डन श्री रंजीत बशिष्ठ जी व सहायक उपनियंत्रक श्री प्रमोद डागर सर के संयुक्त तत्वावधान में अलखनाथ प्रभाग पोस्ट त्रिबटीनाथ द्वारा मन्दिर वाले पार्क, कालोनी नहेरू पार्क पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम […]

You May Like

Breaking News

advertisement