महाशिवरात्रि पर सद्भावना सम्मेलन को सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित

महाशिवरात्रि पर सद्भावना सम्मेलन को सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित।

रिपोर्टर, जफर अंसारी

स्थान- लालकुआँ

लालकुआं समीपवर्ती श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर द्वितीय बिंदुखत्ता में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 15 फरवरी को विराट सद्भावना सम्मेलन का आयोजन होगा सम्मेलन को अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संत मानव धर्म के प्रणेता सद्गुरुदेव श्री सतपाल महाराज संबोधित करेंगे उक्त सम्मेलन को लेकर जोरदार तैयारी की जा रही है।
इधर कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक विराट सद्भावना सम्मेलन का आयोजन होगा जिसे मानव धर्म के प्रणेत सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज संबोधित करेंगे उक्त सम्मेलन में पूज्य अमृता माताजी एवं अन्य दिव्य विभूतियों के आने का भी कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है।
उन्होंने बताया कि उक्त सम्मेलन में विभिन्न तीर्थ स्थलों के सैकड़ो संत महात्मा भी हिस्सा लेंगे महात्मा सत्यबोधानंद जी ने बताया कि कथा पंडाल, सुरक्षा, स्वास्थ्य ,आवास ,भंडारा समेत 63 विभागों का गठन किया गया है जिनकी जिम्मेदारी कर्मठ कार्यकर्ताओं को सौंप दी गई है।
उन्होंने बताया कि सद्भावना सम्मेलन से पूर्व सदगुरुदेव श्री महाराज बिंदेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे इस दौरान पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित मातृशक्ति मंगल कलश यात्रा के साथ शोभायमान रहेंगी एवं कुमाऊं के पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढोल दमाऊ मसकबीन इत्यादि के साथ सदगुरुदेव महाराज एवं अनेक दिव्य महान विभूतियों का स्वागत सत्कार किया जाएगा महात्मा सत्यबोधानंद ने बताया कि उक्त सद्भावना सम्मेलन में अनेक प्रांतो के अलावा पड़ोसी देश नेपाल के भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे उन्होंने बताया कि सद्भावना सम्मेलन को लेकर के सभी तैयारियां की जा रही हैं तथा आश्रम में आने एवं जाने के दो मार्ग बनाए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो उन्होंने यह भी बताया कि सम्मेलन की सफलता के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन नगर पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अग्निशमन विभाग से भी सहयोग लिया जा रहा है उन्होंने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति देश की प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक संस्था है जो अध्यात्म के द्वारा मानव समाज एवं राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में सतत प्रयत्नशील है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सर्किट हाउस में विकसित भारत के संकल्प को गति देते हुए बजट कार्यक्रम के निमित्त केन्द्रीय बजट 2027 पर दी गई जानकारी

Sat Feb 7 , 2026
सर्किट हाउस में विकसित भारत के संकल्प को गति देते हुए बजट कार्यक्रम के निमित्त केन्द्रीय बजट 2027 पर दी गई जानकारी दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : सर्किट हाउस बरेली में विकसित भारत के संकल्प को गति देते हुए बजट कार्यक्रम के निमित्त मीडिया बंधुओ को संबोधित करते […]

You May Like

advertisement