राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान रायबरेली में आज 26 मार्च 2026 को वार्षिक अंतःविषय उत्सव स्पेक्ट्रम 2026 का भव्य शुभारंभ

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान रायबरेली में आज 26 मार्च 2026 को वार्षिक अंतःविषय उत्सव स्पेक्ट्रम 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ।

यह आयोजन संस्थान के खेल, साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का एक अनूठा संगम है जिसमें निफ्ट रायबरेली के विद्यार्थियों के साथ-साथ आसपास के अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वर्ष के स्पेक्ट्रम की थीम ताना-बाना रखी गई है जो विशेष रूप से डिजाइनरों और हथकरघा कारीगरों के बीच के गहरे संबंध और उनके कौशल को सम्मान देने का एक प्रयास है। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत निदेशक प्रोफेसर जोनाली बाजपेई द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर उनके साथ संयुक्त निदेशक श्री अमिताव चौधरी, कैंपस एकेडमिक कोऑर्डिनेटर श्री प्रवीण श्रीवास्तव और एसडीएसी श्री प्रियान्शु श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

उद्घाटन के दौरान अपने संबोधन में निदेशक प्रोफेसर जोनाली बाजपेई ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह मंच केवल प्रतियोगिता के लिए नहीं बल्कि सीखने और हमारी सांस्कृतिक विरासत को समझने के लिए है। उन्होंने ताना-बाना थीम के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि कैसे एक डिजाइनर और एक बुनकर मिलकर भारतीय वस्त्र उद्योग की नींव को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उत्सव के पहले दिन विभिन्न खेल और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त हुए परिणामों के अनुसार वॉलीबॉल की मिश्रित श्रेणी में टीम स्याही ने शानदार जीत दर्ज की। वहीं शतरंज की प्रतियोगिता में टीम स्याही के ही संस्कार विजेता रहे। कलात्मक क्षेत्र में आयोजित ग्रेफिटी प्रतियोगिता में नैनो नानी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आज के अन्य कार्यक्रमों में भी छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था और परिसर पूरी तरह से ऊर्जा और रचनात्मकता से भरा नजर आया। यह उत्सव आने वाले दिनों में और भी कई रोचक सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों के साथ जारी रहेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुविवि के छात्रों ने जन- जागरूकता रैली कर ग्रामीणों में जगायी अलख

Fri Mar 27 , 2026

You May Like

advertisement