मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर विशेष अग्निहोत्र किया

आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान धर्मवीर आर्य रहे मुख्य यजमान।

कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी) 14 जनवरी : मकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा के कुरुक्षेत्र सैक्टर-17 स्थित उप कार्यालय ‘वैदिक धाम’ पर विशेष हवन-यज्ञ किया गया जिसमें सभा प्रधान धर्मवीर आर्य मुख्य यजमान रहे जबकि उनके साथ सभा के मंत्री विजयपाल आर्य, कोषाध्यक्ष मोहित आर्य, गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्रधान राजकुमार गर्ग, व्यवस्थापक रामनिवास आर्य, मुख्य लेखा अधिकारी अनिल कुमार, वेद प्रचार विभाग के वरिष्ठ भजनोपदेशक जयपाल आर्य, जसविन्द्र आर्य, विशाल आर्य, आर्यमित्र आर्य संजय आर्य, बलदेव राज सहित सैक्टर-17 आर्य समाज मार्किट के दुकानदारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यज्ञ ब्रह्मा आर्यसमाज सेवा सदन के पुरोहित मोहन लाल आर्य रहे जिन्होंने बड़ी ही तन्मयता से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर यज्ञ सम्पन्न कराया।
यज्ञोपरान्त सभा प्रधान धर्मवीर आर्य व मंत्री विजयपाल आर्य ने आए हुए सभी दुकानदारों व अन्य महानुभावों को मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर सभा के सभी पदाधिकारियों ने सभा के उप कार्यालय सहित मार्किट का दौरा किया और दुकानदारों से कुशलक्षेम जाना। वरिष्ठ वेद प्रचारक महाशय जयपाल आर्य द्वारा मार्किट कार्यालय की खाली जगह पर यज्ञशाला का प्रस्ताव रखा गया जिसे सभी पदाधिकारियों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया, अब जल्द ही यहां पर भव्य यज्ञशाला का निर्माण होगा, इसके लिए सभी ने सभा प्रधान का आभार व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र के अनिल धीमान को इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डिफेंडर्स में राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया गया

Wed Jan 14 , 2026
कुरुक्षेत्र (अमित) 14 जनवरी : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डिफेंडर्स ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी अनिल धीमान को संगठन में राष्ट्रीय सलाहकार (नेशनल एडवाइजर – इंडिया) के पद पर नियुक्त किया है।संस्था द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार अनिल कुमार को […]

You May Like

Breaking News

advertisement