नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्काई लिफ्ट का फीता काट जनकार्य के लिए किया समर्पित

नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्काई लिफ्ट का फीता काट जनकार्य के लिए किया समर्पित।
=अब नगर में नहीं रहेगा अंधेरा,जर्जर खभों की लाइटें भी होगी जगमग।
=कचरा उठाने के लिए दो हॉपर टिपर वैन का भी हुआ उद्घाटन।
सगड़ी (आजमगढ़): नगर पंचायत जीयनपुर के अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने सोमवार को 18 लाख की लागत से खरीदे गए स्काई लिफ्ट का फीता काटकर जन कार्य के लिए समर्पित किया। नगर की बढ़ती आबादी को साफ रखने के लिए दो हापर टिपर वैन का भी उद्घाटन किया।
नगर पंचायत जीयनपुर 11 वार्डों में विभक्त है। प्रत्येक वार्डों में लगे खंभों पर नगर पंचायत द्वारा प्रकाश के लिए लाइट लगाई गई है। इन लाइटों के बिगड़ जाने पर अब तक नगर के कर्मचारी सीढ़ी के सहारे इनकी मरम्मत करते थे। नगर के अधिकांश पोल जर्जर हो गए हैं। जिससे सीढ़ी पर चढ़कर इन पर लगी लाइटों की मरम्मत करना संभव नहीं था। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। लाइट खराब हो जाने पर नगर के लोग बार-बार शिकायत करते थे लेकिन कर्मचारी डर के कारण खंभों पर चढ़ने से कतराते थे।
इन समस्याओं को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने 18 लाख रुपए की कीमत का स्काई लिफ्ट खरीदा और सोमवार को जनता के कार्य के लिए समर्पित कर दिया। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने बताया कि स्काई लिफ्ट के आ जाने से अब जर्जर खभों की मरम्मत भी आसानी से होगी। यह स्काई लिफ्ट आधुनिक तकनीकी का है जो 30 फीट ऊपर तक के खंभों पर लगी लाइट की आसानी से मरम्मत की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि बढ़ती आबादी के चलते नगर में कचरा भी ज्यादा निकल रहा है जिसके लिए दो हापर टिपर वैन भी खरीदी गई है जो अलग-अलग मोहल्ले में कचरा उठाने के लिए लगाई जा रही है । इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अलका मौर्य, पूर्व अध्यक्ष नंदलाल यादव, राहुल कुमार, महेंद्र प्रसाद, डब्लू मिश्रा सहित काफी लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री ने निर्माणाधीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय तेलगरा का किया निरीक्षण

Tue Jun 10 , 2025
सभी निर्माण कार्यों को दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने के दिए निर्देश उत्तर बस्तर कांकेर, 10 जून 2025/ प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा एवं बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज जिले के प्रवास के दौरान चारामा स्वास्थ केंद्र का औचक निरीक्षण किया। […]

You May Like

advertisement