श्री गुरु हरि कृपा इंटर कॉलेज में हुआ भव्य विदाई समारोह

श्री गुरु हरि कृपा इंटर कॉलेज में हुआ भव्य विदाई समारोह
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के लोधी नगर स्टेशन रोड पर स्थित श्री गुरु हरि कृपा इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का भव्य विदाई समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। विदाई समारोह से पहले मुख्य अतिथि शांतिकुंज गायत्री परिवार से श्रीमान राजीव जोहरी जी एवं विद्यालय के (अध्यक्ष) प्रबंधक (आर बी मिश्रा) रामबाबू मिश्रा व प्रधानाचार्य राजीव मिश्रा ने सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, डांस प्रोग्राम कर सभी दर्शकों एवं स्कूल स्टाफ और छात्र-छात्राओं के अभिभावकों का मन मोह लिया। और इसी के साथ में छात्र-छात्राओं ने नारी शक्ति, नशा मुक्ति, रोड सेफ्टी सेट, लघु नाटकों की प्रस्तुति दी। एवं अन्य कल्चर प्रोग्राम सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राजीव जौहरी, विद्यालय प्रबंधक रामबाबू मिश्रा एवं प्रधानाचार्य राजीव मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने एवं सफलता प्राप्ती के गुण मंत्र बताएं और मन लगाकर पढ़ाई करने को प्रोत्साहित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव मिश्रा एवं उप प्रधानाचार्य लक्ष्मण स्वरूप शर्मा ने बच्चों को अपने माता-पिता के सम्मान के प्रति वचनबद्ध रहने की प्रेरणा दी। और छात्रों को लगातार प्रयत्न करते रहने की सलाह दी। उसके बाद मुख्य अतिथि, स्कूल प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम में अच्छी एवं मनमोहक प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया, इसी दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी स्कूल प्रधानाचार्य, अध्यापकों और अध्यापिकाओं को भी उपहार देकर सम्मानित किया। उसके बाद विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने हाई स्कूल और इंटर के सभी छात्र-छात्राओं को विदाई के दौरान मिष्ठान व पुरस्कार देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल के उप प्रधानाचार्य स्वरूप शर्मा, अध्यापक रणजीत सिंह ने कार्यक्रम में आए प्रमुख समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।



