Uncategorized

थाना भमोरा पुलिस द्वारा चोरी/लूट की घटनाओं को संलिप्त 02 शातिर अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में किया गया गिरफ्तार

थाना भमोरा पुलिस द्वारा चोरी/लूट की घटनाओं को संलिप्त 02 शातिर अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में किया गया गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : थाना भमोरा पुलिस द्वारा चोरी/लूट की घटनाओं में संलिप्त 02 शातिर अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 02 चोरी की मोटरसाइकिल, लूटे गए मोबाइल फोन तथा अवैध असलहा बरामद।
घटना का संक्षिप्त विवरण
थाना भमोरा पुलिस को मुखबिर तुमद्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र में हुई बाइक चोरी की घटनाओं से संबंधित दो संदिग्ध व्यक्ति रम्पुरा बुजुर्ग अंडरपास के पास मौजूद हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 08/09.02.2026 की रात्रि में घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर अभियुक्तों द्वारा फायरिंग की गई, जिस पर पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामदगी का विवरण ,02 तमंचा (.315 बोर) 02 जिंदा कारतूस एवं 02 खोखा कारतूस (नाल में फंसे हुए) लूट की घटना से संबंधित 02 मोबाइल फोन सहित कुल 04 मोबाइल फोन 02 चोरी की मोटरसाइकिल गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: 1.जफर उर्फ जफरुद्दीन पुत्र कासिम उम्र 24 वर्ष निवासी वैकुंठापुर थाना भोजीपुरा जनपद बरेली (घायल), 2.सुदामा उर्फ केशव दिवाकर पुत्र ओमप्रकाश उम्र 23 वर्ष निवासी धनेरा थाना नवाबगंज हाल पता करमपुर चौधरी थाना इज्जतनगर जनपद बरेली (घायल) दोनों घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel