आकाशवाणी बरेली मना रहा है रेडियो सप्ताह दिवस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : विश्व रेडियो दिवस के उपलक्ष्य में आकाशवाणी बरेली ने रेडियो सप्ताह की शुरुआत करी। विश्व रेडियो दिवस 13 फरवरी को मनाया जाएगा इस अवसर पर आकाशवाणी बरेली ने रेडियो सप्ताह मनाना शुरू किया और आकाशवाणी बरेली के कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में आकाशवाणी की टीम ताज रेडियो क्लब करेली में रेडियो श्रोताओं से रूबरू हुई। टीम में सहयोगी आकाशवाणी बरेली के असाइनी उद्घोषक देवेन्द्र रावत और प्रदीप मिश्रा रहे। श्रोता अपने बीच में टीम की उपस्थिति से उत्साहित रहे। मिथिलेश श्रीवास्तव ने श्रोताओं से रेडियो से जुड़ाव, पसंद, कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त करी साथ ही उनके प्रसारण की बेहतरी के सुझाव सुने। इस अवसर पर रेडियो श्रोता लाल मोहम्मद अन्सारी, अबरार हुसैन अन्सारी, नासिर हुसैन अन्सारी, मुख्तेयार अहमद अन्सारी, पप्पू अन्सारी, इन्तजार हुसैन अन्सारी, इबलेहसन उर्दू मुन्ना भाई, रहीम, बुन्दन अली, जाकिर हुसैन प्रधान, मुनव्वर उर्फ़ छोटे, नफीस अहमद, मोहम्मद मुनाजिर अन्सारी, पन्नी लाल सागर आदि उपस्थित रहे। उपस्थित रहे। इस पूरे सप्ताह आकाशवाणी बरेली की टीम श्रोताओं के बीच में जाकर उनसे गुफ्तगू करेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत बी एल एग्रो इंडस्ट्रीज का भ्रमण कर एकता का दिया संदेश

Tue Feb 10 , 2026
उत्तर प्रदेश की संस्कृति से कश्मीरी युवाओं को कराया रूबरू दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मेरा युवा भारत बरेली, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले रूहिलखंड विश्विद्यालय बरेली के कुलपति प्रो. के पी सिंह के संरक्षण में […]

You May Like

advertisement