Uncategorized

कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत बी एल एग्रो इंडस्ट्रीज का भ्रमण कर एकता का दिया संदेश

उत्तर प्रदेश की संस्कृति से कश्मीरी युवाओं को कराया रूबरू

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मेरा युवा भारत बरेली, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले रूहिलखंड विश्विद्यालय बरेली के कुलपति प्रो. के पी सिंह के संरक्षण में आयोजित 6 वां कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत चौथे दिन औद्योगिक भ्रमण के तहत परसाखेड़ा स्थित बी एल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड टीम द्वारा तकनीकी विकास सहित विभिन्न जानकारी देते हुए बैल कोलू प्रोडक्ट निर्माण की प्रक्रिया, पैकेजिंग, मार्केटिंग, लैब निरीक्षण एवं अनेक तकनीकों के बारे में जानकारी प्रदान की। बी एल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर ए एन सिंह ने इस भृमण को बहुत महत्वपूर्ण बताया। भृमण के उपरांत राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा प्रतिभागियों से समूह चर्चा की। तदुपरांत बौद्धिक संवाद राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित मोहित शर्मा ने युवाओं को अपने अनुभवों से जागरूकता किया। शाहजहांपुर से आये मेरा युवा भारत स्वयंसेवक अमित श्रीवास्तव ने अपने मोनो एक्ट के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संदेश दिया । तथा जिसकी सराहना करते हुए उपनिदेशक पुष्पा सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2026 के प्रतिभागी विकास, दिवस राजपूत ने युवाओं को संबोधित कर उत्साहित किया। आकांक्षा मिश्रा, दिव्यांशी मिश्रा ने देशभक्ति गाने के माध्यम से युवाओं को जागरूकता का संदेश दिया। सांस्कृतिक संध्या में विश्वविद्यालय सांस्कृतिक केंद्र की टीम यश, लवी सिंह, काजल द्वारा मधुर प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर उत्तर प्रदेश की संस्कृति से कश्मीरी युवाओं को रूबरू कराया। काश्मीर के कुपवाड़ा और श्रीनगर के युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जो सराहनीय रहे। समापन सत्र उपरांत अतिथियों को उपनिदेशक पुष्पा सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माय भारत बरेली की उपनिदेशक पुष्पा सिंह, समाजसेवी भूपेंद्र सिंह, चीफ वार्डन अशोक कुमार सिंह, डॉ छवि शर्मा, डॉ अनिल बिष्ट, डॉ राकेश कुमार मौर्या, डॉ सुमित श्रीवास्तव, जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया शाहजहांपुर, जिला युवा अधिकारी शिखर रस्तोगी फर्रुखाबाद , राज्य प्रशिक्षक अजय राज शर्मा व अमित तोमर, प्रो राकेश मौर्या, डॉ सुमित श्रीवास्तव, सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा, डॉ शीला सिंह, धीरेंद्र सिंह, मंजुला सिंह, आलोक, तरुण, शिवांग, खुशनाज़, परीनीता, लवी, काजल, वीरेंद्र सिंह, सुशील, गेंदनलाल, अनीता सिंह सहित विभिन्न माय भारत स्वयंसेवक उपस्थित रहे। चतुर्थ दिवस के सफलतापूर्वक आयोजन में प्रमुख एवं अधिष्ठाता प्रबंधन संकाय प्रो डॉ तुलिका सक्सेना, डॉ सुनील कुमार, वैशाली विश्वकर्मा, मोहन सिंह, राजकुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel