11 फरवरी को सूचना एवं मार्गदर्शन ब्यूरो कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के प्रांगण में आयोजित होगा रोजगार मेला

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक/अमित) 9 फरवरी : जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने कहा कि जिला रोजगार कार्यालय कुरुक्षेत्र व विश्वविद्यालय रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा निजी क्षेत्र मे रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 11 फरवरी 2026 को रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला विश्वविद्यालय रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन ब्यूरो कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के प्रांगण में प्रात: 09:30 बजे से आयोजित करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले में मुख्य नियोजकों में भारत पे कंपनी कुरुक्षेत्र, रमाया हेल्थकेयर लिमिटेड कुरुक्षेत्र, मैक्स लाइफ इन्शुरन्स कुरुक्षेत्र, एसबीआई लाइफ कुरुक्षेत्र सहित आदि कंपनियां योग्य प्रार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। उन्होंने युवाओं को डाक्यूमेंट सहित मेले में हिस्सा लेकर रोजगार प्राप्त करने के लिए पहुंचने का आह्वïन किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वि.वि. में स्वस्थ रहें, मस्त रहें के तहत संगीत कक्ष, स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ

Tue Feb 10 , 2026

You May Like

advertisement