जनपद में वृहद रोजगार मेले के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

जनपद में वृहद रोजगार मेले के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न

रायबरेली:- 10 फरवरी 2026,

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में जनपद में वृहद रोजगार मेला के सफल आयोजन हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक सम्पन्न हुई।
जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेला के आयोजन में 30 से अधिक कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। वृहद रोजगार मेले का आयोजन कर्मयोगी डिग्री कालेज मूलिहामऊ, रायबरेली के परिसर में दिनांक 27 फरवरी 2026 को कराया जाना प्रस्तावित है।
जिलाधिकारी ने रोजगार मेले के स्थान पर पीने के पानी, सेनीटेशन, मोबाइल टॉयलेट, पुलिस व्यवस्था, एम्बुलेन्स की व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था, साउण्ड सिस्टम की व्यवस्था इत्यादि सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए। प्रचार-प्रसार हेतु नगर निगम, तहसील, ब्लॉक स्तर पर होडिंग, पम्प्लेट, सोशल मीडिया, लाउण्डस्पीकर, एस०एम०एस० एवं एफ०एम० के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे की अधिक से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या, सहायक सेवा योजन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीडीओ की अध्यक्षता में सेफर इंटरनेट डे का आयोजन सम्पन्न

Wed Feb 11 , 2026
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत सीडीओ की अध्यक्षता में सेफर इंटरनेट डे का आयोजन सम्पन्न*_ रायबरेली: 10 फरवरी 2026,जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता के लिए ‘‘सेफर इंटरनेट डे’’ के अवसर पर […]

You May Like

advertisement