माता जानकी जयंती फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के उपलक्ष्य में प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में माता रानी की चौंकी का आयोजन किया गया

माता जानकी जयंती फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के उपलक्ष्य में प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में माता रानी की चौंकी का आयोजन किया गया

फिरोजपुर 10 फ़रवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर बाजार रामसुख दास फिरोजपुर शहर में अमृतवेला सदस्यों ने माँ सीता जानकी जयंती जन्मदिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के उपलक्ष्य में माता रानी की चौंकी का आयोजन करके माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया और सरबत के भले के लिए अरदास की गई। भक्तिमय माहौल में भक्तों का उत्साह देखने लायक था। बहुत ही आनंदमयी माहौल था। सर्वप्रथम राष्पिंदर शास्त्री ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पूजा अर्चना की और फिर श्रीमती सविता सेठी और श्री राजीव सेठी द्वारा शिव संध्या आरती का आयोजन किया गया।  इसके बाद श्रीमती सविता सेठी और श्री राजीव सेठी द्वारा ज्योति प्रचंड की गई। तत्पश्चात माता रानी की चौंकी का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व श्री राम सेना और श्री रजनीश वढेरा ने किया।  सभी ने मिलकर कीर्तन श्रवण किया। राष्पिंदर शास्त्री, रजनीश वढेरा की टीम ने माता रानी की सुंदर भेंटों का गुणगान किया। इस अवसर पर श्रीमती सविता सेठी का जन्मदिन बड़ी सादगी से मनाया गया। सभी ने जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर पुरुषोत्तम चावला, वंश नारंग, सुनीता कटारिया और अधिक संख्या में बच्चों और बुजुर्गो ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि की उपलब्धियों का दर्पण बना केयू न्यूज़लेटर का 11वां अंक : प्रो. महासिंह पूनिया

Wed Feb 11 , 2026
केयू न्यूज़लेटर के 11वें संस्करण का विमोचन। कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी) 10 फरवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा प्रकाशित केयू न्यूज़लेटर के 11वें संस्करण का विमोचन मंगलवार को मीडिया संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने किया।इस अवसर पर […]

You May Like

advertisement