Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

अभनपुर गिरोला के चंद्रहास बघेल का भारत रंग महोत्सव में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर


11-02-2026 अभनपुर- रायपुर / छत्तीसगढ़ के अभनपुर विकासखंड के एक छोटे से गांव से निकलकर अंर्तराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना किसी सपने से कम नहीं है। बाइसन कला फाउंडेशन, अभनपुर- रायपुर (छत्तीसगढ़) के निर्देशक एवं रंगकर्मी चंद्रहास बघेल का नाटक "लोक नाट्य नाचा फ़ैशन शो देश के प्रतिष्ठित भारत रंग महोत्सव 2025 में चयनित हुआ है। यह नाटक 15 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD), दिल्ली के ओपन एयर कैंपस में शाम 6:30 बजे प्रस्तुत किया जाएगा।
भारत रंग महोत्सव, एशिया का सबसे बडा और विश्वस्तरीय थिएटर फेस्टिवल माना जाता है, जहाँ देश-विदेश की चुनिंदा प्रस्तुतियां मंचित होती हैं। ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर अभनपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर प्रस्तुति देना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
उल्लेखनीय है कि चंद्रहास बघेल को इससे पूर्व 2019 में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार (CCRT), नई दिल्ली द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप तथा 2023-24 में नेशनल फेलोशिप से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी यह उपलब्धि यह साबित करती है कि प्रतिभा संसाधनो की मोहताज नहीं होती। वर्तमान में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के थियेटर विभाग से पीएच.डी. कर रहे हैं।
इस सफलता का श्रेय चंद्रहास बघेल ने अपने पिता बलिराम बघेल, माता गणेशिया बघेल, जीजा रामप्रसाद रात्रे, पूरे परिवार एवं अपने गुरु डॉ. योगेंद्र चौबे को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार और गुरुजनों के मार्गदर्शन के बिना यह यात्रा संभव नही था।
चंद्रहास बघेल की इस उपलब्धि से अभनपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के रंगमंच प्रेमियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। यह सफलता ग्रामीण अंचलों के युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel