चाइल्ड हेल्पलाइन के रिक्त पदों पर होगी भर्ती

4 जुलाई को कौशल एवं साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन

कोरिया 03 जुलाई 2025/ महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत चाईल्ड हेल्पलाईन के रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त -दावा आपत्ति का निराकरण उपरांत वरियता सूची में सर्वाेच्च अंक प्राप्त पद व वर्गवार 05 अभ्यर्थियों को कौशल/साक्षात्कार के लिए 30 जून 2025 को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सलका बैकुण्ठपुर में आयोजित की गई थी। आयोजित कौशल- साक्षात्कार परीक्षा में परामर्शदाता 01 पद (अनारक्षित) का कोई भी अभ्यर्थी उपस्थित नही होने के कारण चयन समिति द्वारा परामर्शदाता पद के अंतिम पात्र सूची से वरीयता क्रम में 06 से 10 तक के अभ्यर्थियों को कौशल/साक्षात्कार परीक्षा आयोजित करने का अनुमोदन किया गया है।

परामर्शदाता की भर्ती 04 जुलाई प्रातः 10 बजे से शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सलका बैकुण्ठपुर तथा साक्षात्कार परीक्षा दोपहर 1 बजे कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, बैकुंठपुर में आयोजित किया गया है। कौशल/साक्षात्कार परीक्षा की सूचना अभ्यर्थियों को पृथक से दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भण्डारण

Thu Jul 3 , 2025
बलरामपुर, 03 जुलाई 2025/ जिले के कृषकों के लिए खरीफ वर्ष 2025-26 में समितियों के माध्यम से कृषकों को अब तक 7531 मीट्रिक टन खाद एवं 1045 क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है।कृषि विभाग उपसंचालक श्री रामचन्द्र भगत ने जानकारी दी है कि जिले में खरीफ मौसम के लिए […]

You May Like

Breaking News

advertisement