लक्ष्य कोचिंग संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सफलता के गुरु मंत्र साझा

कोंडागांव, 11 फरवरी 2025/ जिला प्रशासन द्वारा जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग संस्थान संचालित की जा रही है। जहाँ जिले के अधिकारी समय-समय पर युवाओं को मार्गदर्शन के लिए अपना अनुभव साझा करते हैं। इसी कड़ी में जिला पंचायत के अकाउंट ऑफिसर श्री गुलशन कुमार ने आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता सुनिश्चित करने के विषय पर अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अब सफलता के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जिले में ही निःशुल्क संचालित इस कोचिंग संस्थान में गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराई जा रही है। यहां के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में एक वर्ष के भीतर 84 अभ्यर्थी सफलता प्राप्त कर चुके हैं।
उन्होंने अभ्यर्थियों को इंटरनेट युग का सदुपयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से तैयारी को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। AI तथा क्लास नोट्स का सही उपयोग कैसे करें, इस विषय पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
22 फरवरी को आयोजित होने वाली सीजीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के लिए प्रभावी रिवीजन कैसे करें, इस पर चर्चा की गई। साथ ही कठिन प्रश्नों को बिना घबराए हल करने के तरीकों के बारे में भी बताया गया।
प्रश्नोत्तर सत्र में दिए गए प्रमुख सुझाव:
प्रश्न: पढ़ाई करते समय नींद से कैसे बचें?
उत्तर: नींद आना स्वाभाविक है। अपने लक्ष्य को हमेशा ध्यान में रखें। जब आपके सपने जागती आंखों से दिखाई देने लगते हैं, तो आलस्य और नींद स्वयं दूर हो जाती है।
प्रश्न: टाइम मैनेजमेंट कैसे करें?
उत्तर: समय का महत्व समझें। एक सुव्यवस्थित टाइम टेबल बनाकर उसी के अनुसार पढ़ाई करें। प्रारंभ में कठिनाई हो सकती है, लेकिन नियमित अभ्यास से समय प्रबंधन आसान हो जाता है।
प्रश्न: परीक्षा कक्ष में घबराहट हो तो क्या करें?
उत्तर: स्वयं पर विश्वास रखें। घबराहट होने पर दो मिनट गहरी सांस लें और स्वयं को याद दिलाएं कि आपने पूरी तैयारी की है। आत्मविश्वास के साथ शांत मन से प्रश्नपत्र हल करें।
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि तैयारी के दौरान बिना आलार्म के उठने की आदत विकसित करें तथा पढ़ाई के साथ जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए हल्का मनोरंजन भी शामिल करें।
कार्यक्रम में एसएससी जीडी और व्यापम द्वारा निकाली गई विभिन्न भर्तियों के संबंध में परीक्षा पैटर्न की जानकारी दी गई तथा सफलता के मूल मंत्र साझा किए गए।
गौरतलब है कि लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग संस्थान, जिला पंचायत के पीछे, कोंडागांव में संचालित है। वर्तमान में यहां पीएससी, मंडी उपनिरीक्षक, परिवहन आरक्षक, एसएससी जीडी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से रामा बने सफल उद्यमी

Wed Feb 11 , 2026
बॉयोफ्लॉक पद्धति से लाखों की हो रही आमदनी बलरामपुर, 11 फरवरी 2026/ मत्स्य पालन के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का उपयोग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रहा है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीणों को स्वरोजगार का अवसर मिल रहे हैं। शासन की योजनाओं के समुचित […]

You May Like

advertisement