भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव से फर्जी मुकदमा लिखवाने वाले ईओ को निलंबित करने की मांग करी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव से फर्जी मुकदमा लिखाने वाले ईओ को निलंबित कर कार्यकर्ताओं का सम्मान बनाए रखने की मांग की। जानकारी के अनुसार सीएम के सबसे करीबी अपर मुख्य सचिव एवं प्रदेश गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद से लखनऊ के लोकभवन मुख्यमंत्री कार्यालय में भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने दिए पत्र के माध्यम बताया कि जिलाधिकारी बरेली की आख्या आंकलन कर भाजपा नेता पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले ईओ के खिलाफ तत्काल सख्त कार्यवाही करने एवं पार्टी कार्यकर्ता पर दर्ज मुकदमा निरस्त किया जाय। ढाई माह पूर्व मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री जी के कार्यालय द्वारा जिलाधिकरी बरेली को दिए गए निर्देश दिनांक 22 नवंबर को अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर द्वारा नगर के एक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर बिना नोटिस दिए जेसीबी लेकर तोड़फोड़ करने का भय दिखाकर व्यापारी राहुल गुप्ता से दो लाख रुपये रिश्वत मांगने एवं भाजपा के निवर्तमान चैयरमैन प्रत्याशी/अध्यक्ष व्यापार मंडल आशीष अग्रवाल द्वारा बिना नोटिस बुलडोजर कार्यवाही एवं रिश्वत मांगने का विरोध करने पर सरकारी काम में बाधा डालने एवं सरकारी दस्तावेज फाड़ने का झूठा आरोप लगाकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने को लेकर त्रिस्तरीय जांच कमेटी का गठन किया गया था। पर ईओ के प्रभाव के कारण आख्या जानबूझकर लंबित रखी जा रही थी जिसमें लगभग ढाई माह बाद प्रदेश सरकार के कई मंत्रीगणों, विधानसभा परिषद कमेटी एवं शासन के उच्चाधिकारियों के दर्जन भर से ज्यादा निर्देशों के बाद जिला प्रशासन द्वारा प्रकरण की आख्या भेजी गई। त्रिस्तरीय जांच कमेटी में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, एस पी नार्थ बरेली तीनो वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर जिलाधिकारी बरेली ने 5 फरवरी को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री को भेज दी गई।
जांच आख्या के अनुसार सर्वप्रथम त्रिस्तरीय कमेटी ने ईओ द्वारा दर्ज करवाएं मुकदमे को झूठा करार दिया है जिसके आधार पर प्रार्थी के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे के निरस्त करने के आदेश संबंधित अधिकारी को दिये जाना शेष हैं
आख्या में मुकदमा झूठा बताये जाने के बाद भी मुकदमा निरस्त करने के निर्देश नहीं दिए गए।
जांच आख्या में सम्मलित व्यापारियों के बयान में साफ कहा गया है कि ईओ ने अतिक्रमण के नाम पर दो लाख रुपये रिश्वत मांगी गई। मगर जांच कमेटी ने साक्ष्य का अभाव दर्शाकर ईओ को क्लीन चिट दे दी। एवं ईओ के बचाव में शासन से जांच आने के बाद पूरे नगर में अतिक्रमण के नोटिस बांटे गए मगर अतिक्रमण अभियान आज तक नहीं चलाया गया।
भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के खिलाफ ईओ ने अपने पद का दुरुपयोग कर साजिश के तहत झूठा मुकदमा दर्ज कराकर एक प्रतिष्ठित व्यापारी एवं भाजपा नेता का आर्थिक, मानसिक उत्पीड़न कर मान सम्मान को नुकसान पहुंचाया।
जिसके कारण प्रदेश सरकार की छवि भी धूमिल की जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है
ऐसे भ्रष्ट अधिशासी अधिकारी को अभिलम्ब तैनाती स्थल से हटाकर निलंबित किया जाना आवश्यक है, ताकि भविष्य कोई भी अधिकारी अवैध बसूली करने के लिए अपने पद का दुरुप्रयोग न करे। एवं किसी समाजसेवी अथवा भी पार्टी पदाधिकारी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज न हो। जिसके कारण किसी भी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों का मनोवल बना रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृत्रिम बुद्धिमत्ता केवल तकनीकी क्षेत्र तक सीमित नहीं - प्रो. रजनीकांत पांडेय

Thu Feb 12 , 2026
शोध पद्धति और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर विचारोत्तेजक व्याख्यान दिया पूर्व कुलपति ने, सुहेलदेव वि. वि. के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा बृहद संगोष्ठी आयोजित,आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ परिसर में स्थित शैक्षणिक भवन एक के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा “शोध पद्धति और कृत्रिम बुद्धिमत्ता” विषय पर एक महत्वपूर्ण अकादमिक व्याख्यान का […]

You May Like

advertisement