महाशिवरात्रि पर सियाराम उत्सव कमेटी, फिरोजपुर ने मंदिरों, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से निकाली भव्य शोभायात्रा, ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजा फिरोजपुर शहर

(पंजाब) फिरोजपुर 12 फरवरी 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

   सियाराम उत्सव कमेटी के तत्वावधान में फिरोजपुर के मंदिरों, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में फिरोजपुर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा श्री सनातन धर्म महावीर दल मंदिर, तूड़ी बाजार से आरंभ होकर मेन बाजार, दिल्ली गेट, बाजार दुर्गादास, श्री कृष्ण मंदिर मोहल्ला सचदेवा, निर्धन निकेतन मंदिर, प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर (नमक मंडी), छत्ता बाजार होते हुए जीरा गेट के रास्ते प्राचीन श्री शिवालय मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

          यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए अलग-अलग व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे। जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई और “बम-बम भोले” तथा “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा बाजार भक्तिमय वातावरण में रंग गया।

     इस अवसर पर मंदिर के पुजारी करण त्रिपाठी ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर मंदिर प्रांगण में विशेष तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए कमेटी के कार्यकर्ताओं की अलग-अलग ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई हैं, ताकि व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।

 कार्यक्रम में श्री धर्मपाल बंसल डायरेक्टर एसबीएस कॉलेज, हार्मनी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, सरदार परमिंदर सिंह (पिंकी) पूर्व विधायक, रिंकू ग्रोवर प्रधान म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, दविंदर बजाज, ऋषि शर्मा पार्षद, सोनू नारंग पार्षद, पंडित करण त्रिपाठी, कैलाश शर्मा,सुरजीत कुमार पासी, वरिंदर चावला, प्रदीप चानना, सचिन नारंग, तिलकराज, विजय मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। शोभायात्रा ने शहर में आध्यात्मिक माहौल को और भी रंगभर दिया।

       प्राचीन श्री शिवालय मंदिर कमेटी की ओर से सभी के लिए लंगर प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। अंत में पंडित करण त्रिपाठी, दविंदर बजाज ने सभी सहयोगी संस्थाओं और पुलिस प्रशासन का तहे दिल से धन्यवाद किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा किया गया शुभांरभ

Fri Feb 13 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली के संयुक्त तत्वावधान में “मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा” का शुभारंभ किया जाएगा।प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने बताया की पदयात्रा ग्राम करेली स्थित जनसेवा अस्पताल से दोपहर 2 बजे प्रारंभ होगी।यह पदयात्रा जागृति विहार, बी.डी.ए. कॉलोनी, […]

You May Like

advertisement